फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vikas Dubey Kanpur Latest News: Notorious criminal vikas dubey is arrested in Mahakal Mandir by ujjain police

Vikas Dubey: फरीदाबाद से उज्जैन कैसे पहुंच गया कानपुर कांड का आरोपी विकास दुबे, कौन कर रहा था उसकी मदद?

Thu, 09 Jul 2020 11:25 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 09 Jul 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Latest News: Notorious criminal vikas dubey is arrested in Mahakal Mandir by ujjain police
कुख्यात अपराधी विकास दुबे गिरफ्तार - फोटो : ANI

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे ने गुरुवार सुबह उज्जैन में महाकाल के मंदिर में अपने को गिरफ्तार करवा दिया। उसने मंदिर में खुद चिल्ला-चिल्ला कर कहा- मैं विकास दुबे हूं। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। कहा तो यह जा रहा था कि उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे सभी राज्यों की पुलिस विकास दुबे को लेकर हाई अलर्ट पर थी, बावजूद इसके वह कानपुर से दिल्ली होते हुए हरियाणा के फरीदाबाद शहर जा पहुंचा था। इसके बाद हरियाणा से मध्यप्रदेश तक आ गया।

विज्ञापन


यहां पुलिस की चुस्ती और मुस्तैदी पर सवाल उठना लाजमी भी है। आखिर राज्यों की सीमा और टोल नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी और सीसीटीवी कैमरे क्या केवल खानापूर्ति के लिए लगे हुए थे। महाकाल परिसर से भी उसे तब पकड़ा गया जब उसने खुद ही चिल्लाकर बताया कि वो कानपुर कांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे है। इससे गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण से एक गंध भी आ रही है। और वो यह कि क्या बिना किसी मिलीभगत के इस तरह से एक राज्य से दूसरे राज्य तक आया जाया जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



क्या बिना किसी सरपरस्ती के यह संभव है कि आठ पुलिसवालों की हत्या का आरोपी बेरोकटोक घूमता रहा और खुद ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया। विकास दुबे की यह गिरफ्तारी शासन तंत्र के गाल पर तमाचा भी है। 

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे के गिरफ्तार होने की पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि पुलिस को इंटेलिजेंस से दुबे के उज्जैन में होने की खबर मिली थी और वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार भी थी। दुबे ने महाकाल मंदिर में फिल्मी अंदाज में आत्म समर्पण किया है। वह मंदिर परिसर में खड़ा होकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए कह रहा था कि जानते हो मैं विकास दुबे हूं। जिसके बाद मंदिर के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।


विकास दुबे पर कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है। इसके बाद से वह फरार था। अब उज्जैन पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यूपी पुलिस के पहुंचते ही उसे ट्रांजिट रिमांड के जरिये सौंप दिया जाएगा। बुधवार तक विकास दुबे की लोकेशन फरीदाबाद और एनसीआर बताई जा रही थी लेकिन यहां से वो उज्जैन कैसे पहुंचा, ये सवाल अब भी अनसुलझा है।

फरीदाबाद से उज्जैन तक का सफर सड़क मार्ग से करने पर कम से कम 14 घंटे का समय लगता है। दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 774 किलोमीटर है। अब इस सवाल का जवाब या तो पुलिस दे सकती है या फिर खुद विकास की वो उज्जैन कैसे पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed