फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notification issued for one seat of Rajya Sabha by-election, see full schedule

राज्यसभा उपचुनाव की एक सीट के लिए अधिसूचना जारी, देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 27 Nov 2020 02:14 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 27 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Notification issued for one seat of Rajya Sabha by-election, see full schedule
rajyasabha

रामविलास पासवान के निधन के बाद बिहार से राज्यसभा की रिक्त हुई एक सीट पर उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हुई लेकिन पहले दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। 

विज्ञापन


उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार बैजुनाथ सिंह ने बताया कि प्रमंडलीय आयुक्त का कार्यालय नामांकन स्थल और बिहार विधानसभा की लाइब्रेरी के रीडिंग रूम को मतदान केंद्र स्थल बनाया गया है।  
विज्ञापन

 
28, 29 व 30 नवंबर को अवकाश के कारण नहीं होगा नामांकन 
निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार, तीन दिसंबर तक नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जबकि 28, 29 व 30 नवंबर को एनआई एक्ट के तहत अवकाश घोषित होने के कारण उस दिन नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया जाएगा। राज्यसभा की सीट पर उपचुनाव को लेकर जमानत की राशि 10 हजार रुपये  जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए पांच हजार रुपये निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव कार्यक्रम:

  • अधिसूचना जारी करने की तिथि 26 नवंबर, 2020 
  • नामांकन भरने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर, 2020      
  • नामांकन पत्रों की जांच 4 दिसंबर, 2020  
  • नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2020  
  • मतदान करने की तिथि 14 दिसंबर, 2020  
  • मतदान करने का समय सुबह 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक  
  • मतगणना की तिथि 14 दिसंबर 2020, अपराह्न 5 बजे  
  • निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति की तिथि 16 दिसंबर, 2020  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed