फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notification issued for Monsoon Session of Lok Sabha to begin from 14th September

कोरोना संकट के बीच 14 सितंबर से शुरू होगा लोकसभा का मानसून सत्र, अधिसूचना जारी

Mon, 31 Aug 2020 09:24 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 31 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Notification issued for Monsoon Session of Lok Sabha to begin from 14th September
संसद - फोटो : पीटीआई

संसद में लोकसभा का मानसून सत्र कोरोना वायरस संकट के बीच 14 सितंबर से शुरू होगा। इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि वह चीन मुद्दे, महामारी और आर्थिक हालात को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा। वहीं सरकार की प्राथमिकता करीब एक दर्जन विधेयक व लगभग इतनी ही सख्या में अध्यादेश के स्थान पर लाए जाने वाले प्रस्तावित कानूनों को मंजूरी दिलाने की होगी। उधर, राष्ट्रपति ने 14 सितंबर को राज्यसभा को मिलने के लिए बुलाया है। व्यापार अनिवार्यताओं के अधीन सत्र एक अक्तूबर को समाप्त होगा।

विज्ञापन

 
सत्र से 72 घंटे पहले सभी सांसदों की कोरोना जांच
कुछ दिन पहले ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा था कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से 72 घंटे पहले सभी सांसदों की कोरोना वायरस जांच करवाई जा सकती है। इसके साथ ही मंत्रालय के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और लोकसभा व राज्यसभा सचिवालय के कर्मचारियों सहित संसद भवन परिसर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को सत्र शुरू होने से पहले कोरोना जांच करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि इस बार संसद का मानसून सत्र कोविड-19 महामारी के बीच नए रूप में आयोजित हो रहा है । इसमें कई महत्वपूर्ण अध्यादेश विधेयक के रूप में पारित किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि 11 अध्यादेश हैं जिन्हें विचार के लिए लाया जाना है। 

सत्र के दौरान जिन महत्वपूर्ण अध्यादेशों को लिया जाएगा, उनमें महामारी रोग संशोधन अध्यादेश-2020, वाणिज्य संवर्धन और सुविधा अध्यादेश 2020, किसान सशक्तिकरण और संरक्षण समझौता मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अध्यादेश 2020 भी शामिल हैं। सत्र के दौरान सांसदों के वेतन और भत्ता संबंधी अध्यादेश को भी लाया जाएगा।


संसद में लंबित हैं डेढ़ दर्जन महत्वपूर्ण विधेयक
संसद में डेढ़ दर्जन महत्वपूर्ण विधेयक लंबित हैं जिनमें सामाजिक सुरक्षा संहिता 2019, बुजुर्गों के भरण पोषण एवं कल्याण संशोधन विधेयक, व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक 2019, औद्योगिकी संबंध संहिता 2019, पेशेवर सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कामकाजी स्थिति संहिता 2019, कंपनी संशोधन विधेयक 2020 आदि शामिल हैं ।

विपक्ष की केंद्र सरकार को घेरने की योजना
विपक्ष, मुख्य रूप से कांग्रेस कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण देश की अर्थव्यवस्था के पटरी से उतरने का आरोप लगाते हुए सरकार पर हमलावर है। विपक्षी दलों का आरोप है कि गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष की घटना की जानकारी देने के बारे में पारदर्शी तरीका नहीं अपनाया गया। इन मुद्दों को विपक्ष सदन में उठा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed