फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notice to Mondal: Election Commission notice to TMC leader Sujata, comments made against Scheduled Caste community 

मंडल से मांगा जवाब: टीएमसी नेता सुजाता को चुनाव आयोग का नोटिस, अजा के खिलाफ की थी टिप्पणी

Fri, 16 Apr 2021 08:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 16 Apr 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Notice to Mondal: Election Commission notice to TMC leader Sujata, comments made against Scheduled Caste community 
सुजाता मंडल खान - फोटो : ANI
चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। एक भाजपा नेता की शिकायत पर आयोग ने यह कार्रवाई की है। शिकायत में कहा गया है कि मंडल ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अनसूचित जाति के लोगों को नीचा दिखाने वाली टिप्पणी की। 
विज्ञापन


बता दें, बंगाल चुनाव के दौरान नेताओं ने आपत्तिजनक व विवादित बोलों से परहेज नहीं किया। इसी कारण हाल ही में भाजपा व तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर आयोग ने पाबंदियां लगाई थीं। आयोग के कोप का शिकार ममता बनर्जी से लेकर दिलीप घोष तक हुए। 
विज्ञापन

 
मिखारियों से की थी तुलना
उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल ने पिछले दिनों कथित तौर पर अनुसूचित जाति के लोगों की तुलना भिखारियों से की थी। इसके खिलाफ भाजपा के महासचिव दुष्यंत गौतम के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने गत सोमवार को अनुसूचित जाति आयोग का दरवाजा खटखटाया और एक ज्ञापन सौंपकर सुजाता मंडल खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed