{"_id":"6079aa9ee3376c678015591c","slug":"notice-to-mondal-election-commission-notice-to-tmc-leader-sujata-comments-made-against-scheduled-caste-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल से मांगा जवाब: टीएमसी नेता सुजाता को चुनाव आयोग का नोटिस, अजा के खिलाफ की थी टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंडल से मांगा जवाब: टीएमसी नेता सुजाता को चुनाव आयोग का नोटिस, अजा के खिलाफ की थी टिप्पणी
Fri, 16 Apr 2021 08:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 16 Apr 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
सुजाता मंडल खान
- फोटो : ANI
चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। एक भाजपा नेता की शिकायत पर आयोग ने यह कार्रवाई की है। शिकायत में कहा गया है कि मंडल ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अनसूचित जाति के लोगों को नीचा दिखाने वाली टिप्पणी की।
बता दें, बंगाल चुनाव के दौरान नेताओं ने आपत्तिजनक व विवादित बोलों से परहेज नहीं किया। इसी कारण हाल ही में भाजपा व तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर आयोग ने पाबंदियां लगाई थीं। आयोग के कोप का शिकार ममता बनर्जी से लेकर दिलीप घोष तक हुए।
मिखारियों से की थी तुलना
उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल ने पिछले दिनों कथित तौर पर अनुसूचित जाति के लोगों की तुलना भिखारियों से की थी। इसके खिलाफ भाजपा के महासचिव दुष्यंत गौतम के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने गत सोमवार को अनुसूचित जाति आयोग का दरवाजा खटखटाया और एक ज्ञापन सौंपकर सुजाता मंडल खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Election Commission of India has sought an explanation from TMC's Sujata Mondal (file photo) within 24 hours on the complaint of BJP for her "disparaging remarks against Scheduled Caste community in an interview to a TV channel" pic.twitter.com/Xigge9FfpT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 16, 2021