{"_id":"5bcfb517bdec22697879b825","slug":"notice-to-many-e-commerce-companies-including-amazon-flipkart-on-selling-counterfeit-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली उत्पाद बेचने पर अमेजन फ्लिपकार्ट समेत कई ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नकली उत्पाद बेचने पर अमेजन फ्लिपकार्ट समेत कई ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Oct 2018 05:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली और अस्वीकृत कॉस्मेटिक उत्पाद बेचने पर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने अमेजन सहित कई ई-कॉमर्स कंपनियों को नोटिस भेजा है। डीसीजीआई ने जांच में पाया कि इन वेबसाइट पर कई ऐसे भी आयातित उत्पाद बिक रहे हैं, जिन्हें भारत में बेचने की अनुमति नहीं है। कंपनियों को दस दिन में जवाब देने को कहा है। जवाब नहीं मिलने पर डीसीजीआई ने कंपनियों को कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
डीसीजीआई के ड्रग इंस्पेक्टर ने देश के विभिन्न हिस्सा में 5 और 6 अक्तूबर को छापा मारा था, जिसमें पता चला कि ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिना पंजीकरण वाले कुछ स्वदेशी कॉस्मेटिक और बिना वैध लाइसेंस के आयातित ब्रांड्स बेचे जा रहे हैं। इसके बाद अमेजन, फ्लिपकार्ट और इंडियामार्ट जैसी कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। इस बारे में जब अमेजन इंडिया से संपर्क किया गया तो कंपनी ने कहा कि जब भी ऐसा कोई मामला कंपनी के समक्ष आता है तो अवैध और नकली उत्पाद बेचने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन