{"_id":"5b90fa5d867a557f0e71835e","slug":"notice-of-women-commission-to-bjp-mla-for-anti-female-comments","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पसंद की लड़की का अपहरण..' वाले बयान पर भाजपा विधायक से जवाब तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'पसंद की लड़की का अपहरण..' वाले बयान पर भाजपा विधायक से जवाब तलब
भाषा, मुंबई
Updated Thu, 06 Sep 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र प्रदेश महिला आयोग ने भाजपा विधायक राम कदम को उनकी उस कथित टिप्पणी पर नोटिस जारी कर आठ दिन में जवाब मांगा है जिसमें उन्होंने युवाओं से कहा था कि अगर उनकी पसंद की लड़की उनका प्रस्ताव स्वीकार नहीं करती तब वह उसका ‘अपहरण’ कर लेते।
विज्ञापन
विधायक ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी पर गुरुवार को माफी मांगी है। यह टिप्पणी उन्होंने सोमवार रात अपने उपनगरीय घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र में ‘दही हांडी’ कार्यक्रम के दौरान की थी। प्रदेश महिला आयोग ने विधायक की टिप्पणी को लेकर विभिन्न रिपोर्टो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए बुधवार को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
आयोग की अध्यक्ष विजया रत्नाकर ने बताया, ‘‘हमने कदम को नोटिस जारी किया है और आठ दिन की अवधि के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है।’’ वहीं, कदम ने अपनी उस टिप्पणी के लिए माफी मांगी है जिससे ‘महिलाओं की भावनायें आहत’ हुई हैं। माफी के संबंध में उन्होंने मराठी में ट्वीट किया है।
विज्ञापन
उधर, भाजपा की केंद्र और प्रदेश में गठबंधन सहयोगी शिवसेना और महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने कदम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और उनकी तुलना रावण से की है। विपक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी तो यह मामला प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के दौरान उठाया जायेगा। हालांकि, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा कि विधायक द्वारा माफी मांगे जाने के बाद मामला समाप्त हो गया है।