फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Notice of Human Rights Commission to Maharashtra Government regarding fire in ESIC Kamgar Hospital

मुंबई के कामगार अस्पताल में लगी आग पर महाराष्ट्र सरकार को मानवाधिकार आयोग का नोटिस

Tue, 18 Dec 2018 08:07 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 18 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
Notice of Human Rights Commission to Maharashtra Government regarding fire in ESIC Kamgar Hospital

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुंबई के ईसीआईसी कामगार अस्पताल में आग लगने से कई मरीजों की मौत पर स्वतः संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र सरकार और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। आयोग ने चार हफ्ते का वक्त देते हुए मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी नोटिस में आयोग ने कहा है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते यह गंभीर हादसा हुआ है। आयोग का मानना है कि ईएसआईसी अस्पतालों में इलाज के लिए समाज का कमजोर तबका आता है, जो अलग-अलग निजी क्षेत्रों में काम करते हैं। ये लोग निजी अस्पतालों का इलाज वहन नहीं कर सकते हैं।         
विज्ञापन


आयोग ने महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने यह भी पूछा है कि क्या अस्पताल बिल्डिंग के पास वैध फायर डिपार्टमेंट से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट था। वहीं महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक से एफआईआर को लेकर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव को भी नोटिस

इसके अलावा आयोग ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव को नोटिस जारी किया है। आयोग का कहना है कि चूंकि एंप्लाई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन अस्पताल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन है, अतः मंत्रालय से पूछा है कि इस हादसे के दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई, साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

गौरतलब है कि 17 दिसंबर को अंधेरी ईस्ट के कामनगर ईएसआईसी अस्पताल में आग लग गई थी। आग में झुलस कर नौ लोगों की की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। माना जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed