फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Note exchange dispute bank officer assaulting

नोट बदलने के विवाद में बैंक अधिकारी से नेता ने की मारपीट

Thu, 17 Nov 2016 06:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जौनपुर 
ब्यूरो अमर उजाला, जौनपुर  Updated Thu, 17 Nov 2016 06:20 AM IST
विज्ञापन
Note exchange dispute bank officer assaulting

लाइन बाजार के सिविल लाइन स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में बुधवार को नोट बदलने को लेकर बैंक के एक अधिकारी और एक राजनीतिक दल के युवा नेता में मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट करने वाला युवक काउंटर पर रखी नोटों की गड्डी लेकर भागने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने दौड़ाया तो  नोट फेंककर भाग गया। कैश मिलाने पर पांच सौ के कुछ नोट कम मिले। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बैंक में घुसकर मारपीट करने और कई संगीन धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


एसबीआई की मुख्य शाखा में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए ऊपरी मंजिल पर काउंटर खोला गया है। नोट बदलने के लिए लाइन में खड़ी एक लड़की को उम्र कम होने का हवाला देकर काउंटर से हटा दिया गया। वह नीचे जा रही थी, तभी नीचे सदर विधायक नदीम जावेद के साथ आया एक युवक लड़की को नोट बदलवाने के लिए नीचे के एक काउंटर पर गया।
विज्ञापन


वहां बैठे फील्ड आफिसर आकाश सिंह और बैंक कर्मचारी सोनल सिंह ने भी वही जवाब दिया, जो उसे पहले काउंटर पर मिला था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने फील्ड आफिसर पर हाथ छोड़ दिया। बैंक में अफरातफरी मच गई। महिला कर्मचारी रोने लगी। मुख्य शाखा प्रबंधक वरुण कुमार खान ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed