फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NOTAM: Ban on Pakistani aircraft entering Indian airspace remains in place, extended for one month

NOTAM: पाकिस्तानी विमानों के भारतीय वायु क्षेत्र में घुसने पर पाबंदी बरकरार, एक महीने तक के लिए बढ़ा प्रतिबंध

Tue, 23 Sep 2025 10:59 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 23 Sep 2025 10:59 AM IST
सार

India Extended NOTAM For Airspace: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान एक-दूसरे के वायु क्षेत्र को इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। दोनों देशों की तरफ से नोटम यानी नोटिस टू एयरमेन भी समय-समय पर बढ़ाया जा रहा है। इस कड़ी में ये प्रतिबंध लगातार छठे महीने भी जारी है।

विज्ञापन
NOTAM: Ban on Pakistani aircraft entering Indian airspace remains in place, extended for one month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच एयरस्पेस विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत ने सोमवार को पाकिस्तानी एयरलाइंस और विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब यह प्रतिबंध 24 अक्तूबर सुबह 5:29 बजे तक लागू रहेगा। यह फैसला भारत की एविएशन अथॉरिटी की तरफ से नया नोटिस टू एयरमेन (नोटम) जारी करके लिया गया।
विज्ञापन


लगातार छठे महीने तक एयरस्पेस प्रतिबंध जारी
इससे पहले पाकिस्तान ने दो दिन पहले ही अपने हवाई क्षेत्र को भारतीय विमानों और एयरलाइंस के लिए बंद करने का ऐलान किया था। पाकिस्तान का यह नया नोटम भी 24 अक्तूबर की तारीख और समय तक के लिए प्रभावी है। इस तरह दोनों देशों के बीच एयरस्पेस प्रतिबंध अब लगातार छठे महीने में प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Space: अंतरिक्ष में विदेशी उपग्रह की संदिग्ध हरकत के बाद भारत सतर्क, 50 'बॉडीगार्ड सैटेलाइट' भेजने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव
अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद के रिश्तों में तनाव गहराया था। इसके बाद पाकिस्तान ने 24 अप्रैल को अचानक कदम उठाते हुए भारतीय विमानों और एयरलाइंस को अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने से रोक दिया। शुरुआत में यह प्रतिबंध केवल एक महीने के लिए था। भारत ने 30 अप्रैल को जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी विमानों और एयरलाइंस, जिसमें सैन्य उड़ानें भी शामिल हैं, के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया। तब से अब तक दोनों देश हर महीने नया नोटम जारी कर इस बंदी को लगातार बढ़ाते आ रहे हैं।


सिर्फ एक-दूसरे की उड़ानों पर रोक
बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने यह पाबंदी सिर्फ एक-दूसरे के विमानों और एयरलाइंस पर लगाई है। उनके हवाई क्षेत्र अब भी अन्य देशों की एयरलाइंस और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खुले हुए हैं। इसका मतलब है कि विदेशी विमान इन दोनों देशों के एयरस्पेस का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन भारतीय और पाकिस्तानी विमानों को एक-दूसरे के हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें - Karnataka: बंगलूरू बस स्टैंड पर महिला की हत्या से हड़कंप, बेटी के सामने पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

हवाई क्षेत्र का प्रतिबंध लंबे समय तक जारी रहने से न केवल एयरलाइंस की संचालन लागत बढ़ती है, बल्कि यात्रियों को भी लंबी दूरी की उड़ानों के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। फिलहाल, भारत और पाकिस्तान दोनों के ताजा नोटम की समयसीमा 24 अक्तूबर सुबह 5:29 बजे तक तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed