{"_id":"69b95c9054426aa8fc0431a3","slug":"not-the-time-for-peace-us-israel-must-be-defeated-iran-supreme-leader-mojtaba-khamenei-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. एशिया संकट: लारीजानी की मौत के दावों के बीच मोजतबा ने ठुकराया युद्धविराम प्रस्ताव, कहा- शांति का समय नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प. एशिया संकट: लारीजानी की मौत के दावों के बीच मोजतबा ने ठुकराया युद्धविराम प्रस्ताव, कहा- शांति का समय नहीं
Tue, 17 Mar 2026 07:22 PM IST
Nirmal Kant
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान/नई दिल्ली।

Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:22 PM IST
सार
ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने मध्यस्थ देशों की ओर से शांति के प्रस्तावों को ठुकराया और कहा कि अमेरिका व इस्राइल से बदला लेना होगा। इस बीच, ईरान के पड़ोसी खाड़ी देशों पर हमले जारी हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
मोजतबा खामेनेई
- फोटो : एक्स/ @M_H_Karimipour
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ तनाव कम करने के प्रस्तावों को खारिज किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अभी शांति का समय नहीं है और तेहरान को अमेरिका व इस्राइल को हराना होगा।
समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' ने एक ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया कि दो मध्यस्थ देशों की ओर से तनाव कम करने या युद्धविराम के प्रस्ताव तेहरान को भेजे गए।
अधिकारी ने बताया कि मोजतबा खामेनेई ने अपनी पहली विदेश नीति बैठक में बहुत ही सख्त और गंभीर रुख अपनाया और कहा कि अमेरिका और इस्राइल से 'बदला' लिया जाना चाहिए। यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने यह बैठक खुद व्यक्तिगत रूप से की थी या नहीं।
विज्ञापन
बसिज बल के प्रमुख को मार गिराया: इस्राइल
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल ने मंगलवार को दावा किया कि उसने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) के बसिज बल के प्रमुख को मार गिराया है। उसने साथ ही यह भी दावा किया कि ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को भी एक हवाई हमले में निशाना बनाया गया है।
इस्राइल के रक्षा मंत्री ने क्या कहा?
इस्राइली रक्षा मंत्री ने बयान में कहा कि दोनों कल रात मार दिए गए हैं। इस्राइली सेना ने पहले एलान किया था कि उसने जनरल गुलाम रजा सोलेमनी सोमवार को हवाई हमले में ढेर कर दिया है। इनके नेतृत्व में बसिज बल ने ईरान के हाल के प्रदर्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी।
ईरान ने अभी तक सोलेमनी की मौत की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, सुरक्षा प्रमुख लारीजानी के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया, जिसमें उन्होंने उन ईरानी नाविकों को याद किया, जो अमेरिका के हवाई हमले में मारे गए थे और जिनका मंगलवार को नमाज-ए-जनाजा होने वाला है।
खाड़ी देशों पर ईरान के हमले जारी
इस बीच, ईरान ने अपने खाड़ी पड़ोसी देशों पर हमले जारी रखे हुए हैं। इन हमलों में बुनियादी उर्जा ढांचों को निशाना बनाया जा रहा है। इसने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पूर्वी तट पर अमीरात फुजैरा में एक तेल संयंत्र पर हमला किया है।
ये भी पढ़ें: इस्राइली सेना का दावा- हमले में ईरानी सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत, कमांडर सुलेमानी भी मारे गए
भारत ने जहाजों की अदला-बदली की रिपोर्ट का किया खंडन
उधर, होर्मुज जलमडरूमध्य बंद होने से भारत समेत दक्षिण एशियाई देशों पर उर्जा संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस अहम समुद्री जलमार्ग से दुनिया के ईंधन का 20 फीसदी गुजरता है। इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय ने उस खबर का पूरी तरह खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्या से सुरक्षित मार्ग देने के बदले भारत से तीन जहाज लौटाने की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीरा जायसवाल ने कहा कि ऐसी कोई बातचीत दोनों देशों के बीच नहीं हुई है और इस तरह की रिपोर्ट्स बेबुनियाद हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन जहाजों की बात हो रही है, वे न तो ईरान के हैं और न ही उनमें ईरानी कर्मचारी हैं।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन