फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Not allowing 100% VVPAT matching is cheating From voters

Election: 100% वीवीपैट मिलान की इजाजत न देना मतदाताओं से छल, कांग्रेस ने किया यह अनुरोध

Thu, 15 Feb 2024 06:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 15 Feb 2024 06:35 AM IST
सार

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच पर कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस' (इंडिया) के घटक दलों की यह मांग रही है कि वीवीपैट पर्चियों के मिलान को बढ़ाकर सौ फीसदी किया जाए।

विज्ञापन
Not allowing 100% VVPAT matching is cheating From voters
Congress Leader Jairam Ramesh - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि ‘वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट’ (वीवीपैट) पर्चियों के 100 फीसदी मिलान की अनुमति नहीं देना मतदाताओं के साथ अन्याय है।

विज्ञापन

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच पर कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस' (इंडिया) के घटक दलों की यह मांग रही है कि वीवीपैट पर्चियों के मिलान को बढ़ाकर सौ फीसदी किया जाए। रमेश ने कहा कि आठ अप्रैल, 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से वीवीपैट पर्ची मिलान वाले चुनाव बूथों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया था। ब्यूरो

विज्ञापन

उन्होंने अदालती मामले का उल्लेख करते हुए कहा, मामला ‘एन चंद्रबाबू नायडू बनाम भारत संघ’ है। हां, वही चंद्रबाबू नायडू जो कभी हाई-टेक मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते थे। नायडू तब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा, इस मुद्दे पर ‘इंडिया’ घटक दलों के साथ बातचीत करने में निर्वाचन आयोग की अनिच्छा और भी अधिक सवाल उठाती है। रमेश ने सवाल किया कि क्या निर्वाचन आयोग को इस तकनीक में अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता लाने के लिए प्रयास नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार कुछ बड़े उद्योग समूहों को पहुंचा रही कर लाभ
कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार पर कुछ चुनिंदा बड़े कॉर्पोरेट समूहों को कर लाभ देने और देश के आम लोगों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि व्यक्तिगत आय पर लगने वाले कर से प्राप्त धन कॉर्पोरेट कर से अधिक है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने दोस्तों के लिए कॉर्पोरेट कर में कटौती करने का परिणाम है, जबकि गरीब लोग मूल्य वृद्धि और अत्यधिक करों से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed