{"_id":"5e10acf08ebc3e87a91f4458","slug":"not-afraid-of-raising-voice-and-trolling-on-social-issue-nusrat-jahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक मुद्दे पर आवाज उठाने व ट्रोल होने से नहीं डरतीं : नुसरत जहां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सामाजिक मुद्दे पर आवाज उठाने व ट्रोल होने से नहीं डरतीं : नुसरत जहां
Sat, 04 Jan 2020 08:49 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 04 Jan 2020 08:49 PM IST
सार
- बीते साल मंगलसूत्र पहनने व सिंदूर लगाने की वजह से हुईं थीं ट्रोल
विज्ञापन
nusrat jahan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री व तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां ने कहा है कि वह कभी किसी सामाजिक मुद्दे पर आवाज उठाने और ट्रोल होने से नहीं डरतीं। इससे पहले बीते साल जून में संसद में शपथ ग्रहण के दौरान मंगलसूत्र पहनने और सिंदूर लगाने की वजह से सोशल मीडिया पर नुसरत को काफी ट्रोल किया गया था। उसके बाद इस्कान के रथयात्रा समारोह में हिस्सा लेने के लिए भी उनकी आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
अपनी नई फिल्म ‘असुर’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान नुसरत ने यहां पत्रकारों से कहा कि वे ट्रोल होने से नहीं डरतीं। ट्रोल करने वालों की वजह से वह कभी किसी सामाजिक मुद्दे पर आवाज उठाने से पीछे नहीं हटी हैं। नुसरत पर अपने संसदीय क्षेत्र बशीरहाट के लिए कुछ काम नहीं करने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन उन्होंने इससे संबंधित एक सवाल पर कहा कि राजनेता या अभिनेता जादूगर नहीं होते। एक दिन में बदलाव नहीं होता। अगले तीन महीने में फर्क नजर आने लगेगा।
विज्ञापन