{"_id":"63f1d6cab222249d1e01f858","slug":"northeast-today-news-and-updates-after-b20-session-cm-birne-singh-hope-for-investment-in-imphal-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: बी-20 बैठक के बाद बोले सीएम एम बीरेन, निवेशकों को भा गया मणिपुर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: बी-20 बैठक के बाद बोले सीएम एम बीरेन, निवेशकों को भा गया मणिपुर
Sun, 19 Feb 2023 01:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:29 PM IST
सार
सीएम बीरेन सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री के रूप में यह सुनिश्चित करना उनका कर्तव्य है कि उनके राज्य में आने वाले प्रतिनिधि खुश हों और सम्मानित महसूस करें।
विज्ञापन
सीएम एम बीरेन सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी-20 के तहत आधिकारिक संवाद मंच बी-20 का आयोजन मणिपुर के इम्फाल में किया गया है। इस सत्र में देश-विदेश के 115 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें 50 प्रतिनिधि विदेश के थे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री एम बीरेन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कई निवेशकों ने इम्फाल में निवेश करने की इच्छा जताई है, जिसमें मुख्य रूप से अमेरिका, अर्जेंटीना और पेरू के निवेशक शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएम बीरेन सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री के रूप में यह सुनिश्चित करना उनका कर्तव्य है कि उनके राज्य में आने वाले प्रतिनिधि खुश हों और सम्मानित महसूस करें। उन्होंने कहा, बैठक के बाद अलग-अलग जगहों से आए प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया काफी अच्छी रही है। निवेशकों के साथ हुई बैठक में उन्होंने इम्फान में निवेश करने की रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा, इसमें कुछ निवेशक बांग्लादेश के भी हैं। उन्होंने कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में निवेश निश्चित रूप से आएगा।
विज्ञापन
बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने कई जगहों का किया दौरा
इम्फाल में हुई बैठक में जी-20 के फ्रांस, ग्रीस, आइसलैंड, जापान, नेपाल, रूस, सेशेल्स, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, स्विट्जरलैंड, ट्यूनीशिया, युगांडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने मार्जिंग हिल और पोलो कॉम्प्लेक्स, आईएनए कॉम्प्लेक्स, लोकतक और संगाई एथनिक पार्क का दौरा किया। उन्होंने प्रसिद्ध आईएमए मार्केट (महिला बाजार) का भी दौरा किया, जो केवल महिलाओं द्वारा संचालित सबसे बड़ा बाजार है।
विज्ञापन