फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northeast Railway Administration decided to hire 201 general ticket booking servants at 106 stations

अब रेलवे टिकट खरीदना होगा और आसान, एनईआर के 106 स्टेशनों पर 201 जेटीबीएस रखे जाएंगे 

Sat, 22 Sep 2018 05:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 22 Sep 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
Northeast Railway Administration decided to hire 201 general ticket booking servants at 106 stations
प्रतीकात्मक तस्वीर

अब जनरल टिकट खरीदना और आसान हो जाएगा। स्टेशन के बाहर यात्री तुरंत टिकट पा जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 106 छोटे-बड़े स्टेशनों पर 201 जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस) रखने का निर्णय लिया है। जेटीबीएस का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा और रेलवे की ओर से उन्हें प्रति टिकट की बिक्री पर दो रुपये कमीशन दिया जाएगा।

विज्ञापन


टिकटों की बिक्री के लिए रेलवे जेटीबीएस के अलावा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) और मोबाइल एप की सुविधा भी शुरू की है। बावजूद इसके ग्रामीण इलाकों से आने वाले यात्री मोबाइल एप और एटीवीएम से टिकट लेने में घबराते हैं। इसके इतर जेटीबीएस काउंटर से टिकट खरीदने ज्यादा संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


जेटीबीएस के लिए शर्तों में छूट दी गई है कि वे स्टेशन के आसपास ही नहीं, जिले में कहीं भी काउंटर खोल सकते हैं। कंप्यूटर, प्रिंटर समेत पूरा सिस्टम जेटीबीएस को अपने खर्च पर लगाना होगा। जेटीबीएस नियुक्त करने के लिए 20 अक्तूबर तक आवेदन मांगा गया है। इसके बाद चयन की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर में हैं 15 जेटीबीएस काउंटर 

गोरखपुर। बड़े स्टेशनों पर जेटीबीएस पहले से ही हैं। अब इनकी संख्या बढ़ाई गई है। वहीं छोटे स्टेशनों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। गोरखपुर में अभी 15 जेटीबीएस काउंटर संचालित हैं। 

गोरखपुर-बस्ती के चयनित स्टेशन
गोरखपुर, गोरखपुर कैंट, डोमिनगढ़, सहजनवां, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, नौगढ़, बढ़नी, नौतनवां, मानीराम, जगतबेला, डोमिनगढ़, टिनिच, चुरेब, गोरखपुर कैंट, कैंपियरगंज, पीपीगंज, सहजनवां, नकहा जंगल, सरैया, परसेंडी, बिछिया, शोहरतगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed