फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northeast Frontier Railway modernized Fakiragram station, train movement became easier

Assam: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने फकिराग्राम स्टेशन को किया आधुनिक, ट्रेनों की आवाजाही हुई आसान

Mon, 07 Jul 2025 04:06 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: रिया दुबे Updated Mon, 07 Jul 2025 04:06 PM IST
सार

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने फकिराग्राम (एफकेएम) स्टेशन में संचालन को अधिक सुचारू बनाने के लिए यार्ड लेआउट में सुधार किए हैं। पैनल इंटरलॉकिंग (पीआई) सिस्टम में जरूरी और कठिन बदलाव किए गए हैं। साथ ही सिग्नलिंग और दूरसंचार उपकरणों को भी अपग्रेड किया गया है।

विज्ञापन
Northeast Frontier Railway modernized Fakiragram station, train movement became easier
फकिराग्राम रेलवे स्टेशन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने रविवार को अलीपुरद्वार मंडल में आने वाले फकिराग्राम (एफकेएम) स्टेशन पर यार्ड लेआउट सुधार का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस परियोजना का उद्देश्य यार्ड की संरचना को सुधारना, संचालन को अधिक सुचारू बनाना और ट्रेनों की आवाजाही को बिना किसी बाधा के सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Celebi: तुर्किये की विमानन कंपनी सेलेबी को झटका; सुरक्षा मंजूरी रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

विज्ञापन

पैनल इटंरलॉकिंग प्रणाली में बदलाव किए गए 


 

एनएफआर की टीम ने पूरी मेहनत और समझदारी से पैनल इंटरलॉकिंग (पीआई) सिस्टम में जरूरी और कठिन बदलाव किए। यह साल 2005 में शुरू हुआ था। एनएफआर मुख्य जनसंपर्क अधिकार कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि पुष्टि करती है कि पुसा रेलवे आधुनिकरण और अपने बुनियादी ढांचे के निरंतर विकास पर लगातार ध्यान दे रहा है, ताकि यात्री और मालगाड़ी संचालन को बेहतर बनाया जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सिग्नलिंग और दूरसंचार उपकरणों को किया गया अपग्रेड


 

उन्होंने बताया कि इस नए बदलाव के तहत 782 नए इलेक्ट्रिक कॉन्टैक्ट्स को बिना किसी रुकावट के जोड़ा गया, 28 मार्गों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया गया और 3 नए मार्गों की सफलतापूर्वक शुरुआत की गई। संचालन को और बेहतर बनाने के लिए कई सिग्नलिंग और दूरसंचार उपकरणों को भी अपग्रेड किया गया है। इसमें 2 नए प्वाइंट्स, 4 उन्नत ट्रैक सर्किट और एक नया हाई-गेन मेन सिग्नल शामिल है, जिसे स्थापित किया गया है। इस अपग्रेड से स्टेशन पर भीड़भाड़ कम हुई है, समयपालन में सुधार आया है और ट्रेनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित हो गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed