{"_id":"577e0a1a4f1c1b646d7f9fca","slug":"north-korea-leader-kim-jong-un-blacklist-by-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया के किम जोंग उन 'ब्लैकलिस्ट' हुए","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया के किम जोंग उन 'ब्लैकलिस्ट' हुए
बीबीसी
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
किम जोंग
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप में पहली बार उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन पर पाबंदी लगाई है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक किम जोंग उन अपने देश में हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। किम जोंग उम के अलावा उत्तर कोरिया के दस और अधिकारियों को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है। हालांकि अमेरिका के इस बयान पर उत्तर कोरिया ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
किम जोंग उम और दस और अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का मतलब है कि अब अमेरिका में यदि इन लोगों की कोई व्यक्तिगत संपत्ति है तो जब्त कर ली जाएगी। वे किसी अमेरिकी नागरिक या संस्था के साथ व्यापार नहीं कर पाएंगे। वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है, "किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया में अपने नागरिकों पर असहनीय क्रूरता की है और अत्याचार किए हैं। इसमें अन्यायपूर्ण हत्याएं, बेगार और यातना जैसे अपराध शामिल हैं।"
मंत्रालय ने उत्तर कोरिया में हो रही गतिविधियों पर एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक़ उत्तर कोरिया की जेलों में 80 हज़ार से एक लाख 20 हज़ार तक कैदी हैं। इन कैदियों को रोज यातनाएं दी जाती हैं, उनका यौन उत्पीड़न होता है और फांसी तक दे दी जाती है।