परमाणु राष्ट्र बनने की खुशियां मना रहा नॉर्थ कोरिया, डांस-आतिशबाजी करके मनाया जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ कोरिया ने अपनी लंबी रेंज की मिसाइल Hwasong-15 के सफल टेस्ट का जश्न मनाया है, इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। ये तस्वीरें वहां की मीडिया द्वारा प्रमखुता से फ्रंट पेज पर छापी भी गई थीं। फोटोज, वीडियोज में दिख रहा है कि वहां की सेना के साथ-साथ आम लोग भी जश्न मना हैं, डांस कर रहे हैं और आतिशबाजी भी हो रही है। नॉर्थ कोरिया ने अब खुद को पूर्ण रूप से परमाणु देश घोषित कर दिया है।
नॉर्थ कोरिया का 'आतंक', खतरनाक नई मिसाइल तबाह कर सकती है पूरा US
जश्न समारोह में लोगों के हाथों में तरह-तरह के पोस्टर थे, कई पर कोरिया के दिवंगत नेताओं की तस्वीरें थीं और कई पर लिखा था कि कोरिया ने यह टेस्ट करके बाकी देशों को अपनी ताकत का परिचय दे दिया।
यूएस को 'तबाह' कर सकती है Hwasong-15
इसी हफ्ते नॉर्थ कोरिया ने शक्तिशाली Hwasong-15 की सफल टेस्टिंग की है। बताया जा रहा है कि यह मिसाइल इतनी खतरनाक है कि एक बार में यूएस का खात्मा कर सकती है। इस अंतरद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) ह्वासोंग-15 की रेंज तेरह हजार किलोमीटर बताई जा रही है। इसे ह्वासोंग-14 से ज्यादा बड़ा और मारक क्षमता में अधिक घातक कहा जा रहा है।
यूएस ने जताई थी नाराजगी: नॉर्थ कोरिया द्वारा जब मिसाइल टेस्ट किया गया था तब उसने अमेरिका को तबाह करने की धमकी भी दी थी। उसके बाद यूएस ने चीन के साथ मिलकर किम जोंग पर 'नकेल' कसने की कवायद शुरू कर दी थी। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद शी जिनपिंग से बात करके कहा था कि वह नॉर्थ कोरिया को की जाने वाली कच्चे तेल की सप्लाई रोक दे जिससे उसे आर्थिक नुकसान होगा और उसके द्वारा किए जा रहे परमाणु प्रयोगों को रोका जा सकेगा।