{"_id":"6064eca7656b4357fc0c72d7","slug":"north-india-will-be-hotter-this-summer-season-temperature-will-be-above-then-normal-between-april-and-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी: उत्तर भारत में इस बार ज्यादा तपाएगी, अप्रैल से जून के बीच तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गर्मी: उत्तर भारत में इस बार ज्यादा तपाएगी, अप्रैल से जून के बीच तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान
Thu, 01 Apr 2021 03:11 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 01 Apr 2021 03:11 AM IST
सार
- मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान दिन का तापमान सामान्य अधिक रहने का अनुमान
- अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 31 मार्च से 2 अप्रैल तक तेज बरसात होने की संभावना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार अप्रैल से जून के दौरान उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान दिन का तापमान सामान्य अधिक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
वहीं दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्से, पूर्वी भारत के कुछ हिस्से, पूर्वोत्तर और सुदूर उत्तर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में इस बार मार्च में ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और इस बार पड़ने वाली गर्मी की एक झलक है।
विज्ञापन
अंडमान निकोबार में दो अप्रैल तक पड़ेगी तेज बौछार
उधर, मौसम विभाग ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 31 मार्च से 2 अप्रैल तक तेज बरसात होने की संभावना जताई है। ऐसा दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती संचरण प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण है।
विज्ञापन
मानसून से पहले बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती वातावरण का बनना आम बात है। इसके अलावा असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में 31 मार्च से 1 अप्रैल को तेज बरसात होगी।