फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   north india weather updates zero degree in parts of haryana rajasthan as cold wave intensifies in north india

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, हरियाणा और राजस्थान में जीरो डिग्री पहुंचा पारा, जानें अपने राज्य का हाल

Wed, 30 Dec 2020 11:10 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 30 Dec 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
north india weather updates zero degree in parts of haryana rajasthan as cold wave intensifies in north india
शीत लहर - फोटो : Social Media

पहाड़ों पर ताजा बर्फ के बाद मंगलवार को उत्तर भारत के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया है। हरियाणा और हिसार के कुछ हिस्सों में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फ पड़ सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली में शीतलहर का कहर
दिल्ली में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है, ठंडी हवाओं से शहर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर की वजह से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री या उससे कम होता है तो शीतलहर का कहर और तेज हो जाता है

विज्ञापन

श्रीनगर में शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान

कश्मीर में हल्की बहुत बर्फबारी देखी जा सकती है, ऐसे समय में वहां मौजूद पर्यटकों को आनंद और दोगुना हो जाएगा। श्रीनगर में सुबह सात बजे से बर्फ पड़ रही है, जो बाद में बडगाम और पुलवामा जिले में भी पड़ेगी। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में सात इंच तक की बर्फ ढक गई है।

अधिकारियों का कहना है कि बर्फबारी के चलते गुलमर्ग और पहलगाम में कई घरेलू पर्यटक आ रहे हैं और मौसम का लुफ्त उठा रहे हैं। सोमवार रात को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। घाटी में गुलमर्ग सबसे ज्यादा ठंडा इलाका माना जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में -1 डिग्री तापमान

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान एक और दो डिग्री सेल्सियस और गिरा है और राज्य में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस और अधिकतम दस डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।



मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में किलोंग इलाका सबसे ज्यादा ठंडा रहने वाला है क्योंकि वहां तापमान -10.3 डिग्री सेल्सियस होगा। सात शहरों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के नीचे चला गया है। सोलन और भंतुर में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। अगले पांच दिनों तक सभी जगह मौसम खराब रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

हिसार में शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान

पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में ठंडी हवाओं ने लोगों की कपकपी छुटा दी। मंगलवार की रात को हरियाणा के कुछ इलाकों में तापमान चार डिग्री से भी कम रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर में 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। 

करनाल में 2.6 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 2.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 2.6 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 3.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मापा गया। चंडी़गढ़ में ठंड का कहर जारी है।

मध्यप्रदेश में पारा गिरा, ठंड बढ़ी
मध्यप्रदेश में भी शीतलहर का असर दिख रहा है। प्रदेश के 70 फीसदी इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भोपाल समेत 17 जिलों में रात का तापमान आठ डिग्री रहा, वहीं इसके अलावा उज्जैन समेत पांच जिलों में भी कोल्ड-डे रहा।

चुरू, राजस्थान में -1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के चुरू में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। मंगलवार को राज्य के पांच शहरों में तापमान माइनस डिग्री में चला गया था। इस बार की ठंड ऐसा पहली बार हुआ है। माउंट आबू में माइनस चार डिग्री सेल्सियस, सीकर में माइनस एक डिग्री, पिलानी और भिलवाड़ा में एक डिग्री सेल्सियस तापमान देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed