फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   North East Updates terror suspects arrested in Assam, Gunfight between armed groups in Manipur

North East: असम में दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद; मणिपुर में सशस्त्र समूहों के बीच मुठभेड़

Wed, 25 Dec 2024 07:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी/इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 25 Dec 2024 07:49 PM IST
सार

North East: असम के कोकरा झार में एक आतंकवादी संगठन के स्लीपर सेल के संदिग्ध गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। वहीं, मणिपुर की इंफाल घाटी के एक गांव में दो हथियारबंद समूहों के बीच मुठभेड़ हुई। 

विज्ञापन
North East Updates terror suspects arrested in Assam, Gunfight between armed groups in Manipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

असम के कोकराझार जिले में एक आतंकी नेटवर्क के स्पीपर सेल के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और कोकराझार पुलिस ने मंगलवार रात को जिले के नमापारा क्षेत्र में एक अभियान चलाया और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, एसटीएफ महानिरीक्षक पार्थसारथी महंता ने टीम का नेतृत्व किया और वैश्विक आतंकी संगठन के जहादी तत्त्वों के संभावित आतंकवादी हमले को नाकाम करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। हमने उनसे युद्ध जैसी सामग्री बरामद की। 
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति कथित तौर पर एक स्लीपर सेल के सदस्य थे, जिनका संबंध अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से था। यह संगठन भारतीय महाद्वीप में अल-कायदा का सहयोगी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 'ऑपरेशन प्रघात' का हिस्सा था। ऑपरेशन प्रघात एक बड़ा अभियान है जो कई राज्यों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि 17-18 दिसंबर की रात असम पुलिस ने असम, पश्चिम बंगाल और केरल में संयुक्त अंतर-राज्यीय अभियान में आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी था। इस अभियान के दौरान आतंकी संगठन के स्लीपर सेल को स्थापित करने की साजिश को नाकाम कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि कोकराझार से चार हथियार बरामद किए गए हैं। यह हाथ से बने हुए राइफल्स जैसे थे, जो एके-47 जैसे दिखते हैं। इसके अलावा, 34 गोलियं, 24 कारतूस और दो सक्रिय इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए गए हैं। इन आईईडी में कृषि उपकरणों से बने डेटोनेटर सर्किट, 14 इलेक्ट्रॉनिक स्विच और बम बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तीन लोहे के केस भी बरामद हुए हैं। 

मणिपुर में हथियारबंद समूहों के बीच मुठभेड़
उधर, मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में आज सुबह दो सशस्त्र समूहों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुातबिक, कांगपोकपी जिले की पहाड़ियों से सशस्त्र लोगों ने सीनम कोम गांव को निशाना बनाकर गोलीबारी की। गांव में तैनात स्वयंसेवकों ने पलटवार किया, जिससे मुठभेड़ शुरु हुई। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 


पुलिस ने बताया, इससे पहले मंगलवार रात इंफाल पूर्व जिले के थम्नापोकपी और पास के उयोक चिंग इलाके में सुरक्षा बलों और हथियारबंद लोगों के बीच एक और मुठभेड़ हुई थी। मणिपुर में पिछले साल मई से हिंसा जारी है। राज्य के मेतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा में ढाई सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed