फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   north east india news updates Heroin worth over Rs 3 crore seized in Assams Karbi Anglong three arrested

Assam: कार्बी आंगलोंग में तीन करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2023 07:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 Feb 2023 07:12 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति ट्रेन से राजस्थान से मादक पदार्थ लेकर आए थे और इसे यहां एक व्यक्ति को सौंपने जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
north east india news updates Heroin worth over Rs 3 crore seized in Assams Karbi Anglong three arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में बुधवार को दो अलग-अलग अभियानों में तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस प्वाइंट-I इलाके में दो लोगों के पास से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 1.36 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति ट्रेन से राजस्थान से मादक पदार्थ लेकर आए थे और इसे यहां एक व्यक्ति को सौंपने जा रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य अभियान में जिले के बोकाजान इलाके में लहरीजान पुलिस प्वाइंट के पास एक वाहन को रोका गया और 304 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि हेरोइन की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है और इसे साबुन के 2 डिब्बों में पैक किया गया था। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

असम की पहली जी20 बैठक गुरुवार से शुरू होगी 
असम में पहली जी20 बैठक गुरुवार को शुरू होगी। इसमें सौ से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक के दौरान स्थायी वित्तीय समाधान पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वित्त मंत्रालय (एमओएफ) के सलाहकार गीतू जोशी ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में जी20 देशों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों सहित 100 से अधिक प्रतिनिधि दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि गुवाहाटी 'पहली सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप मीटिंग' (एसएफडब्ल्यूजीएम) की मेजबानी कर रहा है। एसएफडब्ल्यूजीएम के तीन मुख्य एजेंडे जलवायु वित्त के लिए समय पर और पर्याप्त संसाधन जुटाना, सतत विकास लक्ष्यों के लिए वित्त को सक्षम बनाना और सतत विकास के वित्तपोषण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र की क्षमता निर्माण करना है।

अरुणाचल में राज्य बोर्ड की परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे शिक्षक
अरुणाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने बेहद लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा नहीं किए जाने से नाराज होकर राज्य बोर्ड की आगामी परीक्षाओं का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इन शिक्षकों का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो वे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाओं का भी बहिष्कार करेंगे। राज्य बोर्ड की परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होने वाली हैं।

राज्य में शीर्ष शिक्षक निकाय अरुणाचल शिक्षक संघ (एटीए) के तत्वावधान में आंदोलन कर रहे शिक्षकों ने राज्य में छात्रों के निकायों से उनका समर्थन करने की अपील की है।

असम : 6-7 करोड़ कीमत की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार
असम पुलिस ने कार्बी आंगलोंग जिले में दो अलग-अलग अभियानों में 6-7 करोड़ रुपये मूल्य की 1.304 किलोग्राम हेरोइन जब्त की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बोकाजन के एसडीपीओ जॉन दास ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed