{"_id":"5c486d25bdec227360603be3","slug":"north-east-frontier-railway-starts-lady-battalion-of-rpf-named-joymati-wahini","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर रेलवे में आरपीएफ के महिला दस्ते की शुरुआत, नाम दिया 'जॉयमति वाहिनी'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्वोत्तर रेलवे में आरपीएफ के महिला दस्ते की शुरुआत, नाम दिया 'जॉयमति वाहिनी'
Wed, 23 Jan 2019 07:03 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, गुवाहाटी
भाषा, गुवाहाटी
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 23 Jan 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
गुवाहाटी में आरपीएफ के महिला दस्ता जॉयमति वाहिनी की शुरुआत
- फोटो : Social Media
पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत ट्रेनों और स्टेशनों पर महिला आरपीएफ गश्ती करती दिखेंगी। रेल परिसरों में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में विशेष तौर पर एक महिला दस्ते की शुरुआत की है। इस दस्ते को 'जॉयमति वाहिनी' नाम दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे के प्रवक्ता प्रणव ज्योति शर्मा ने बताया कि 17वीं सदी की बहादुर अहोम रानी के नाम पर दस्ते का नाम 'जॉयमति वाहिनी' रखा गया है। इस दस्ते में आरपीएफ की महिला उपनिरीक्षक और सिपाही शामिल होंगी। दस्ते का मुख्य उद्देश्य गुवाहाटी क्षेत्र में रेल परिसरों के आसपास महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करना है।
विज्ञापन
दस्ते की सदस्यों ने गुवाहाटी और कामाख्या रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों के साथ बातचीत शुरू कर दी है ताकि महिलाओं और बच्चों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराई जा सके। मालूम हो कि हाल में पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त बीबी मिश्रा ने कामाख्या रेलवे स्टेशन से 'जॉयमति वाहिनी' की शुरुआत की।
विज्ञापन