फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   North East Election in 14 lok Sabha seat Assam Tripura Mizoram Manipur

Poll: त्रिपुरा में सर्वाधिक तो मिजोरम में सबसे कम मतदान, जानें 2019 के मुकाबले पूर्वोत्तर में कैसी रही वोटिंग

Sat, 20 Apr 2024 12:41 PM IST
जलज मिश्रा एन. अर्जुन, गुवाहाटी/कोलकाता
एन. अर्जुन, गुवाहाटी/कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 20 Apr 2024 12:41 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में पूर्वोत्तर के सबसे अधिक सीटों वाले असम में पांच सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। यहां पर 75.95 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर लोकसभा की पांच सीटों डिब्रूगढ़, जोरहाट, सोनितपुर, लखीमपुर और काजीरंगा पर शुक्रवार को मतदान हुआ।

विज्ञापन
North East Election in 14 lok Sabha seat Assam Tripura Mizoram Manipur
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पूर्वोत्तर की 25 में से 15 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। मणिपुर में छिटपुट हिंसा को छोड़ दें तो पूरे क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। यहां पर पांच केंद्रों पर वोटिंग रोकी गई। पहले चरण में असम में सबसे ज्यादा पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय में दो सीटों, सिक्किम, नगालैंड और मिजोरम में एक-एक सीटों पर जबकि त्रिपुरा की दो में से एक-एक सीट पर मतदान हुआ। त्रिपुरा में शुरुआती घंटों के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की कुछ घटनाएं हुईं। हालाकि, इसका तुरंत समाधान कर लिया गया।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर में सीटवार मतदान

राज्य लोकसभा सीट 2019 में मतदान % 2024 में मतदान %
त्रिपुरा त्रिपुरा पश्चिम 81.93 81.62
सिक्किम सिक्किम 81.41 80.03
असम जोरहट 77.57 79.48
मेघालय तुरा 81.38 78.31
असम डिब्रूगढ़ 77.3 76.74
अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल पूर्व 87.03 76.37
मणिपुर आंतरिक मणिपुर 81.12 76.05
असम काजीरंगा 82.12 75.79
असम सोनितपुर 79.48 74.81
असम लखीमपुर 75.17 72.65
मेघालय शिलाॅन्ग 65.48 72.26
अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल पश्चिम 78.5 70.11
मणिपुर बाहरी मणिपुर 84.14 65.22
नगालैंड नगालैंड 83 56.91
मिजोरम मिजोरम 63.14 56.6

असम में 150 'संपूर्ण ईवीएम सेट' बदले: अधिकारी
असम की पांच लोकसभा सीटों पर खराबी के कारण कुल 150 पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) सेट बदले गए। अलग-अलग ईवीएम की वीवीपैट और बैलेट इकाइयों सहित 400 से अधिक उपकरणों को भी खराबी के कारण बदला गया है। चुनाव विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकांश गड़बड़ियां मॉक पोलिंग के दौरान देखी गईं, जो वास्तविक मतदान से 90 मिनट पहले शुरू हुईं। वास्तविक मतदान शुरू होने के बाद, पूरे सेट के साथ छह ईवीएम बदले गए। वहीं, विभिन्न मतदान केंद्रों पर 40 और वीवीपैट बदले गए।

असम के पांच लोकसभा सीटों पर 75.95 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में पूर्वोत्तर के सबसे अधिक सीटों वाले असम में पांच सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। यहां पर 75.95 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर लोकसभा की पांच साटों डिब्रूगढ़, जोरहाट, सोनितपुर, लखीमपुर और काजीरंगा शुक्रवार को मतदान हुआ।

त्रिपुरा पश्चिम: 81.62 प्रतिशत मतदान
त्रिपुरा के पश्चिम संसदीय क्षेत्र में शुरुआती चरण के लिए चुनावी प्रक्रिया कड़े सुरक्षा उपायों के साथ सुबह 7 बजे शुरू हो गई। यहां 81.62 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की रिपोर्टों के अनुसार, शुरुआती घंटों के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की कुछ घटनाएं हुईं। हालाकि, इसका तुरंत समाधान कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में लोकसभा की दो सीटें हैं। लेकिन पहले फेज में एक लोकसभा सीट पर ही वोट डाले गए।

सिक्किम: 80.03 प्रतिशत मतदान
सिक्किम के एक मात्र लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। यहां पर 80.03 प्रतिशत लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। इस समय यहां पर एसकेएम के इंद्र कुमार सांसद हैं।

मेघालय: 74.50 प्रतिशत मतदान
मेघालय में दो (तुरा और शिलांग) लोकसभा सीटें हैं। शुक्रवार को यहां पर मतदान हुआ। यहां पर 74.50 प्रतिशत मतदान हुआ।

अरुणाचल प्रदेश: 72.74 प्रतिशत मतदान
अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 72.74 फीसदी मतदान हो चुका है। इसमें से अरुणाचल प्रदेश ईस्ट में भाजपा के निवर्तमान सांसद तापिर गाओ उम्मीदवार हैं। अरुणाचल प्रदेश पश्चिम से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भाजपा के प्रत्याशी उम्मीदवार हैं।

मिजोरम: 56.60 प्रतिशत
मिजोरम में लोकसभा का एक सीट है। शुक्रवार को यहां पर 56.60 प्रतिशत मतदान हुआ।इस समय यहां पर मिजो नेशनल फ्रंट के सी.लालरोसांगा सांसद हैं।

नगालैंड: 55.79 प्रतिशत
यहां पर भी लोकसभा का एक मात्र सीट है। शुक्रवार को यहां पर 56.91 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। वर्तमान में यहां पर एनडीपीपी के तोखेहो निवर्तमान सांसद हैं।

मणिपुर: 68.31
मणिपुर में लोकसभा चुनाव में 72.17 प्रतिशत मदान हुआ है।

उत्तर बंगाल: छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर तीन सीटों पर 80.55 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बंगाल के उत्तर बंगाल के तीन लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान हुआ। इन क्षेत्रों में 80.55 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर बंगाल के कूचबिहाह, जलपाईगुड़ी और अलिपुरदुआर लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान हुआ।

मतदान के बाद बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, चुनाव शांतिपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुल 5814 बूथों पर वोटिंग हुई। 100 प्रतिशत बूथों पर केंद्रीय बल थे। सभी बूथ वेबकास्ट किए गए हैं। 27 हजार 907 मतदानकर्मियों ने काम किया। 581 माइक्रो ऑब्जर्वर थे। तीनों सीटों पर कुल 37 उम्मीदवार खड़े थे। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। हालांकि, कुछ छिटपुट घटनाओं की सूचना मिली है। छिटपुट घटनाओं की रिपोर्ट के चलते 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को कूचबिहार से गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, पुलिस ने 10 जिंदा बम जो कि कच्चे थे, सड़क किनारे से बरामद किए। सभी बमों को निष्क्रिय कर दिया. सभी बम कूचबिहार से बरामद किये गए थे।

इन चेहरों पर रहेगी सबकी नजर

  1. सर्बानंद सोनोवाल: डिब्रूगढ़
  2. किरेण रिजिजू: अरुणाचल प्रदेश
  3. गौरव गोगोई: जोरहाट
  4. बिप्लव कुमार देब: त्रिपुरा वेस्ट
  5. कूच बिहार: निशिथ प्रामाणिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed