फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Non bailable warrant against former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh in extortion cases

कार्रवाई: मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ जारी हुआ एक और गैर जमानती वारंट

Wed, 10 Nov 2021 05:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 10 Nov 2021 05:18 PM IST
सार

वसूली के आरोपों का सामना कर रहे मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ एक और गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। परमबीर सिंह इस साल मई से लापता हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उन्हें नौ अक्तूबर को वसूली मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था। लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया था। 

विज्ञापन
Non bailable warrant against former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh in extortion cases
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ बुधवार को एक गैर जमानती वारंट जारी किया गया। यह वारंट उनके खिलाफ दर्ज फिरौती के मामलों में जारी किया गया है।महाराष्ट्र के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग करते हुए कहा था कि उन्होंने पुलिस की छवि खराब की है।

विज्ञापन


यह केस महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े 100 करोड़ रुपये की वसूली के मामले से जुड़ा है। राज्य सरकार ने इसकी जांच के लिए चांदीवाल आयोग का गठन किया है।  इस मामले में आयोग परमबीर सिंह के बयान दर्ज करने व गवाही के लिए उन्हें कई बार समन भेज चुका है, लेकिन इससे बावजूद वह आयोग के सामने पेश नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को सीआईडी ने इस मामले में दो पुलिस अधिकारियों- इंस्पेक्टर नंदकुमार गोपाले और आशा कोरके को गिरफ्तार किया था। ये दोनों पुलिस अधिकारी पहले मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में पदस्थ थे। नंदकुमार गोपाले फिलहाल खंडाला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात थे और आशा कारके की तैनाती नैगांव लोकल आर्म्स यूनिट में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों को रीयल एस्टेट कारोबारी श्यामसुंदर अग्रवाल की रिपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। अग्रवाल ने इसी साल 22  जुलाई को मरीन ड्राइव थाने में परमबीर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा वसूली को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। अदालत के सामने पेश करने के बाद दोनों को सात दिन की सीआईडी हिरासत में भेज दिया गया था।

एंटीलिया मामले में छीना गया था मुंबई पुलिस प्रमुख का पद

ठाणे पुलिस ने जुलाई में परमबीर सिंह के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया था। दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के पास विस्फोटकों वाली एसयूवी मिलने के मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी (एपीआई) सचिन वाजे को गिरफ्तार किए जाने के बाद परमबीर सिंह को भी मुंबई पुलिस प्रमुख के पद से हटा दिया गया और होमगार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था। 

सिंह ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गंभीर आरोप
इसके बाद परमबीर सिंह ने राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर वसूली का गंभीर आरोप लगाते कि देशमुख ने सचिन वाजे को मुंबई के होटलों और बार से हर महीने 100 करोड़ रुपये लेने के लिए कहा था। हालांकि इस आरोप से देशमुख ने इनकार किया है। उधर, महाराष्ट्र के गृह विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed