फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Noida Twin Tower Demolished: Know Why Supertech Twin Tower Demolition Could not Seen From the Ground

Twin Tower Blast: ट्विन टावर ब्लास्ट करीब से देखने पर क्यों लगाई गई थी रोक? ऑस्ट्रेलिया की यह घटना है वजह

Sun, 28 Aug 2022 05:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 28 Aug 2022 05:41 PM IST
सार

ट्विन टावर के आसपास सुरक्षा सुनिश्चित करने की वजह लोगों को गंभीर चोट या धूल-धुएं से होने वाली अन्य किसी परेशानी से बचाना था। दुनिया में अब तक जितनी जगहों पर हाई-राइज ब्लास्ट के जरिए गिराई गई हैं, उन सभी जगहों पर इसी तरह के एहतियात बरते जाते हैं। 

विज्ञापन
Noida Twin Tower Demolished: Know Why Supertech Twin Tower Demolition Could not Seen From the Ground
ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में 1997 मेंअस्पताल में ब्लास्ट (बाएं) और नोएडा के ट्विन टावर में हुआ विस्फोट। - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज ट्विन टावर में ब्लास्ट करा कर इसे जमींदोज कर दिया गया। इससे पहले ही अधिकारियों ने एहतियात बरतते हुए ट्विन टावर के आसपास की इमारतों और इलाके को खाली करा लिया। ट्विन टावर के करीब 500 मीटर दूर तक क्षेत्र में लोगों के रहने पर भी मनाही रखी गई। बताया जाता है कि अधिकारियों ने बिल्डिंग के आसपास को खाली कराने का फैसला किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए लिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ट्विन टावर के आसपास सुरक्षा सुनिश्चित करने की वजह लोगों को गंभीर चोट या धूल-धुएं से होने वाली अन्य किसी परेशानी से बचाना था। दुनिया में अब तक जितनी जगहों पर हाई-राइज ब्लास्ट के जरिए गिराई गई हैं, उन सभी जगहों पर इसी तरह के एहतियात बरते जाते हैं। इसकी वजह है ऑस्ट्रेलिया में 25 साल पहले हुई एक घटना, जब बिल्डिंग ब्लास्ट को देखने के लिए इसके आसपास इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों को चोटें आई थीं और एक 12 साल की बच्ची की मौत तक हो गई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ऊंची इमारत के ब्लास्ट के दौरान आमतौर पर उसके आसपास का इलाका खाली करा दिया जाता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में जुलाई 1997 में जब एक अवैध अस्पताल को ब्लास्ट के जरिए गिराया जाना था, तो अधिकारियों से भीड़ को रोकने में जबरदस्त चूक हो गई। यहां बिल्डिंग को गिरते देखने हजारों की भीड़ जुटी थी, जिसे दूर करने में स्थानीय प्रशासन की तरफ से लापरवाही हुई। नतीजा- इमारत के जमींदोज होने के बाद इसके मलबे की चपेट में आकर नौ लोग बुरी तरह जख्मी पाए गए, जबकि एक 12 साल की एक बच्ची की मौत हो गई थी। 



तब मीडिया रिपोर्ट्स में अफसरों के हवाले से दावा किया गया था कि जिस कंपनी को इमारत गिराने का जिम्मा सौंपा गया था, उसने वादा किया था कि बिल्डिंग का मलबा ब्लास्ट की जगह से 50 कदम से ज्यादा नहीं जाएगा। इसी वजह से इमारत के आसपास भी सिर्फ 200 मीटर का क्षेत्र ही खाली कराया गया था। लेकिन मलबे की चपेट में आने से जिस लड़की की मौत हुई, वह इमारत से 400 कदम दूर थी। चश्मदीदों का कहना था कि मलबा ब्लास्ट साइट से 500 मीटर दूर तक गिरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed