फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Noida Twin Tower Blast explosives used contained equalled Agni Brahmos and Prithvi Missile Warheads

Twin Tower Blast: जिन विस्फोटक से गिराए गए टावर, उनमें तीन अग्नि, 12 ब्रह्मोस और 4 पृथ्वी मिसाइलों जितनी ताकत

Sun, 28 Aug 2022 04:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 28 Aug 2022 04:50 PM IST
सार

विस्फोट के ठीक बाद ही नोएडा के सेक्टर 93ए में स्थित कुतुब मीनार से भी लंबे सुपरटेक के ट्विन टावर धड़धड़ाकर गिर गए।

विज्ञापन
Noida Twin Tower Blast explosives used contained equalled Agni Brahmos and Prithvi Missile Warheads
कुछ पलों में ही जमींदोज हो गए ट्विन टावर। - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार को सुपरटेक के ट्विन टावर को विस्फोटकों का इस्तेमाल कर गिरा दिया गया। बताया गया है कि दोनों इमारतों को जमींदोज करने के लिए जो विस्फोटक इस्तेमाल किया गया, वह तीन अग्नि-V मिसाइल, 12 ब्रह्मोस मिसाइल और चार पृथ्वी मिसाइलों पर लगे वॉरहेड की ताकत समेटे हुए थे। विस्फोट के ठीक बाद ही नोएडा के सेक्टर 93ए में स्थित कुतुब मीनार से भी लंबे सुपरटेक के ट्विन टावर धड़धड़ाकर गिर गए।

विज्ञापन


अग्नि-V मिसाइल: भारत की अग्नि-V मिसाइल की ऊंचाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है। मिसाइल का वजन 50 टन है। जो कि 1.5 टन तक वॉरहेड ढोने में सक्षम है। अग्नि-5 आवाज की रफ्तार से 24 गुना तेज है।
विज्ञापन


ब्रह्मोस मिसाइल: ब्रह्मोस एक ठोस प्रणोदक बूस्टर इंजन के साथ एक दो-स्तरीय मिसाइल है। मिसाइल की रेंज सुपरसोनिक गति के साथ 290 किलोमीटर की है, जिसका अर्थ है कि यह लक्ष्य को तेजी से परखती है। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ये मिसाइल 200-300 किलोग्राम वजन ढो सकती है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मिसाइल तीन गुना तेज है, चार गुना अधिक सटीक है और दुश्मन के मिसाइलों की तुलना में नौ गुना अधिक प्रभावशाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथ्वी मिसाइल: पृथ्वी-I एक सिंगल-स्टेज तरल ईंधन पर चलने वाली सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 150 किमी है। पृथ्वी मिसाइल 1,000 किलोग्राम के वॉरहेड के साथ दुश्मन के ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर सकती है। यह 10-50 मीटर की रेंज तक सटीक है। पृथ्वी मिसाइल के इस वर्ग को 1994 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था। मौजूदा समय में भारत में पृथ्वी-2 और पृथ्वी-3 सेवा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed