पॉलिटिक्स में प्रियंका की एंट्री पर बोले नीतीश के मंत्री, 'सुंदरता से वोट नहीं मिलते'
- सुशील मोदी ने कहा- हूबहू दिखने से कोई काबिल होता तो कई अमिताभ और विराट होते हमारे पास।
- प्रियंका को इंदिरा की छवि बताने पर बोले, राजनीति में भी डुप्लीकेट नहीं चलता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Min Vinod Narayan Jha on Priyanka Gandhi: Votes can't be won on basis of beautiful faces. Moreover, she is wife of Robert Vadra who is accused of involvement in land scam&several corruption cases. She's very beautiful but other than that she holds no political achievement. pic.twitter.com/vFzffKtdrJ
— ANI (@ANI) January 25, 2019विज्ञापन
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी प्रियंका पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक दागी जीवनसाथी वाली महिला को लांच करने से अगर कांग्रेस खुश है तो उन्हें यह खुशी मुबारक।
भाजपा नेता ने अपने ट्वीट में प्रियंका को इंदिरा गांधी से तुलना किए जाने पर भी हमला बोला और लिखा 'किसी की तरह दिखने से अगर कोई उसके जैसा काबिल हो जाता तो हमारे पास कई अमिताभ बच्चन और कई विराट कोहली होते। राजनीति में भी डुप्लीकेट नहीं चलता। प्रियंका गांधी भले इंदिरा जी की तरह दिखती हैं, लेकिन एक बड़ा फर्क है।'
किसी की तरह दिखने से अगर कोई उसके जैसा काबिल हो जाता तो हमारे पास कई अमिताभ बच्चन और कई विराट कोहली होते। राजनीति में भी डुप्लीकेट नहीं चलता। प्रियंका गांधी भले इंदिरा जी की तरह दिखती हैं, लेकिन एक बड़ा फर्क है। इंदिरा जी के पति फिरोज गांधी अच्छे वक्ता और ईमानदार सांसद थे। वे.... pic.twitter.com/tZA9pcokXl
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) January 24, 2019
उन्होंने प्रियंका के व्यवसायी पति रॉबर्ट वाड्रा की तुलना इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी से करते हुए लिखा कि इंदिरा जी के पति फिरोज गांधी अच्छे वक्ता और ईमानदार सांसद थे। उनमें अपने ससुर जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ भी सच बोलने की ताकत थी। जबकि प्रियंका के व्यवसायी पति का जमीन घोटाला दो राज्यों तक फैला है और वह जांच का सामना कर रहे हैं। एक दागी जीवनसाथी वाली महिला को लांच करने से अगर कांग्रेस खुश है तो उन्हें यह खुशी मुबारक।
एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रियंका के राजनीति में एंट्री करने से अब वाड्रा के घोटालों की चर्चा होगी और इसे एनडीए को फायदा होगा। भाजपा इससे चिंतित नहीं है, हम क्यों परेशान होंगे जब इससे हमें फायदा होने वाला है। कांग्रेस प्रियंका को सपा-बसपा गठबंधन को डराने के लिए लेकर आई है। यह एक प्रयास है कि मायावती और अखिलेश कांग्रेस के बिना गठबंधन करे पर दोबारा विचार करें।