फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no shortage of Hydroxychloroquine in India claims Drug Manufacturers Association

दावा: देश में हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन का बंपर स्टॉक, जरूरत से 10 गुना ज्यादा है भंडार

Sat, 25 Apr 2020 04:43 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 25 Apr 2020 04:43 AM IST
विज्ञापन
no shortage of Hydroxychloroquine in India claims Drug Manufacturers Association
हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन (सांकेतिक) - फोटो : social media

भारतीय ड्रग्स एसोसिएशन गुजरात के चेयरमैन विरंची शाह ने दावा किया है कि देश में हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की कोई कमी नहीं है। हर महीने करीब 35 से 40 करोड़ गोलियों का उत्पादन हो रहा है। शाह ने एक साक्षात्कार में कहा, हम हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की जितनी गोलियाें का उत्पादन कर रहे हैं वह हमारी जरूरत का 10 गुना है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, दुनिया में हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन के कुल उत्पादन का 70 फीसदी सिर्फ भारत में होता है। इस दवा का इस्तेमाल मूल रूप से मलेरिया और अर्थराइटिस के कुछ मामलों में किया जाता है। शाह ने बताया कि पिछले साल भारत में करीब 2.4 करोड़ गोरियों की खपत हुई थी। इस हिसाब से हमारे पास हर महीने जरूरत से 10 गुणा अधिक उत्पादन हो रहा है। शाह ने कहा, हम इस वक्त दूसरे जरूरतमंद देशों को भी हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दे सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने करीब दस करोड़ गोलियों का एक बफर स्टॉक रखा है जो लगभग 20 लाख कोरोना मरीजों के लिए पर्याप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed