{"_id":"5b31c97a4f1c1b2b428b6c98","slug":"no-sensible-government-would-ever-imposed-emergency-said-m-venkaiah-naidu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई समझदार सरकार दोबारा नहीं लगाएगी आपातकाल: वेंकैया नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोई समझदार सरकार दोबारा नहीं लगाएगी आपातकाल: वेंकैया नायडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि आपातकाल देश के इतिहास का हिस्सा है। इससे झुठलाया नहीं जा सकता। नई पीढ़ी को इसकी जानकारी देने के लिए आपातकाल को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। कोई भी किसी के भी विचारों से असहमत हो सकता है। इसके बाद भी लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना सीखना चाहिए। भारतीय मूल्यों में असहिष्णुता की कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के किसी नागरिक की आजादी का हनन करने वाले को खुद को भारतीय कहने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान उन्होंने प्रसार भारती के चेयरमैन ए. सूर्य प्रकाश की किताब ‘इमरजेंसी : इंडियन डेमोक्रेसीज डार्केस्ट अवर’ के हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और गुजराती संस्करण का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोबारा कभी कोई समझदार सरकार आपातकाल लागू नहीं करेगी। व्यक्तिगत स्वतंत्रता अब कुछ गुमराह नागरिकों के कारण खतरे में है। लव जिहाद और गौ रक्षा के नाम पर असहिष्णुता के बढ़ते स्तर पर उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी नागरिक को भारतीय नहीं कहा जाएगा जो किसी सह नागरिक की स्वंत्रता का उल्लंघन करे।
विज्ञापन
नायडू ने आगे कहा कि भारतीय मूल्यों और आचारों में असहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं है। बहुलवाद ही हमारे दृष्टिकोण में शामिल है। भारत ने उन सभी लोगों को जगह दी है जो आक्रमण और लूटपाट समेत अन्य कारणों से यहां आए हैं।
नायडू ने युवाओं को गौ अतिसतर्कता और धर्म के नाम पर होने वाली असहिष्णुता से आगाह रहने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से ही इस बात का अहसास होता है कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता का पूरा आनंद एक नागरिक तभी ले सकता है जब वह अन्य नागरिकों की स्वतंत्रता का सम्मान करे।