{"_id":"67eba9b8e304dc5de6060bc6","slug":"no-retirement-at-75-rule-in-bjp-sanjay-raut-can-not-decide-pm-modi-tenure-chandrashekhar-bawankule-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: 'भाजपा में 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट का नियम नहीं, मोदी पर फैसला राउत नहीं कर सकते', बावनकुले का जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: 'भाजपा में 75 साल की उम्र में रिटायरमेंट का नियम नहीं, मोदी पर फैसला राउत नहीं कर सकते', बावनकुले का जवाब
Tue, 01 Apr 2025 02:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:24 PM IST
सार
पीएम नरेंद्र मोदी के नागपुर में आरएसएस मुख्यालय के दौरे को शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रिटायरमेंट प्लान बताया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी सितंबर में रिटायरमेंट लेने की योजना बना रहे हैं। वे पिछले 10-11 साल में आरएसएस मुख्यालय नहीं गए, लेकिन अब वह यहां संघ प्रमुख मोहन भागवत को टाटा, बाय बाय बोलने गए थे।
विज्ञापन
चंद्रशेखर बावनकुले
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में ऐसा कोई नियम नहीं है कि किसी व्यक्ति को 75 साल की उम्र में रिटायर होना पड़ेगा। यह देश की जनता है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का फैसला करेगी, न कि संजय राउत।
विज्ञापन
उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के इस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें राज्यसभा सांसद ने पीएम मोदी के नागपुर में आरएसएस मुख्यालय के दौरे को रिटायरमेंट प्लान बताया था। बावनकुले ने राउत के इस बयान को राजनीतिक स्टंट बताया था।
विज्ञापन
'भारतीय संविधान भी इस तरह का कोई प्रावधान नहीं'
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से संजय राउत के दावे को खारिज किए जाने के एक दिन बाद बावनकुले ने 'एक्स' पर कहा, 'भाजपा में ऐसा कोई नियम नहीं है जिससे पीएम मोदी को 75 साल की उम्र के बाद राजनीति से रिटायर होना पड़ेगा। ऐसा कोई फैसला कभी भी नहीं हुआ है।' बावनकुले ने आगे कहा कि भारतीय संविधान भी इस तरह का कोई प्रावधान नहीं करता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- New Rules April 1st 2025: एटीएम से निकासी पर शुल्क और UPI से लेकर हाइवे पर टोल दरों तक, आज से बदल रहा बहुत कुछ
'भाजपा के प्रति अपनी दुश्मनी में अंधे राउत'
उन्होंने कहा, 'पूर्व भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी 79 वर्ष की आयु तक प्रधानमंत्री रहे, जबकि मोरारजी देसाई (83) और डॉ. मनमोहन सिंह (81) भी 75 वर्ष की आयु के बाद भी प्रधानमंत्री रहे। हालांकि, भाजपा के प्रति अपनी दुश्मनी में अंधे राउत यह भूल गए हैं।'
'प्रधानमंत्री का कार्यकाल चुनावी जनादेश और जनता के समर्थन से तय होता है'
बावनकुले ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में प्रधानमंत्री का कार्यकाल चुनावी जनादेश और जनता के समर्थन से तय होता है, न कि राउत जैसे व्यक्तियों से। उन्होंने कहा, 'इस देश की जनता प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के कार्यकाल का फैसला करती है, न कि संजय राउत या विपक्ष।'
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के संघ मुख्यालय दौरे को संजय राउत ने बताया रिटायरमेंट प्लान, CM फडणवीस ने दिया यह जवाब
'मोदी 2029 के बाद भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे'
भाजपा नेता ने कहा कि मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और यह सपना उनके नेतृत्व में साकार होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा था कि मोदी प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल में हैं और इस साल सितंबर में 75 वर्ष के हो जाएंगे। वे 2029 के बाद भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन