{"_id":"5c29bbc0bdec22569d4668d1","slug":"no-relief-yet-for-bhim-army-chief-chandrashekhar-for-his-rally-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी: चंद्रशेखर को नहीं मिली रैली की इजाजत, 4 जनवरी को होगी सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भीम आर्मी: चंद्रशेखर को नहीं मिली रैली की इजाजत, 4 जनवरी को होगी सुनवाई
Mon, 31 Dec 2018 12:18 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: यशवीर सिंह
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण रविवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पुणे पहुंचे थे। शनिवार को उन्हें मुंबई में कथित रूप से हिरासत में ले लिया गया था। आजाद यहां रविवार को एसएसपीएमएस कॉलेज मैदान में एक रैली को संबोधित करने वाले थे।
विज्ञापन
हालांकि कार्यक्रम के लिये आयोजकों को अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। उनके समर्थकों ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें मुंबई के होटल में ‘हिरासत’ में ले लिया गया। हालांकि इस आरोप को पुलिस ने खारिज कर दिया। उच्च न्यायालय ने पुणे पुलिस से अगली सुनवाई यानी कि 4 जनवरी, 2019 तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को मुंबई पहुंचने पर चंद्रशेखर आजाद को मुंबई पुलिस ने दिनभर नजरबंद रखा और फिर देर शाम हिरासत में ले लिया था। चंद्रशेखर ने बताया था कि पुलिस ने करीब आठ घंटे तक उन्हें होटल में नजरबंद रखा और शाम को दादर स्थित चैत्यभूमि जाने की इजाजत दी लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उन्हें फिर हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया था कि पुलिस को जब पता चला कि चंद्रशेखर पश्चिमी उपनगर मलाड के मनाली होटल में ठहरे हैं तो सुबह 11 बजे वह मनाली होटल पहुंची और चंद्रशेखर समेत उनके सहयोगियों को नजरबंद कर लिया गया था। वे चैत्य भूमि जाना चाहते थे लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया। जब इस बात की खबर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे मनाली होटल पहुंचे और चंद्रशेखर को नजरबंदी से मुक्त करने की मांग करने लगे थे।
No relief yet for Bhim Army Chief Chandrashekhar alias Ravan for his rally in Pune today. High Court has asked Pune Police to file a reply/report by the next date of hearing that is 4th January 2019. (file pic) pic.twitter.com/n9zXCrzHOj
— ANI (@ANI) December 31, 2018