{"_id":"62516f8479324b219a5cde07","slug":"no-reason-to-panic-insacog-keeping-watch-on-xe-covid-variant-cases-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में XE वैरिएंट: इंसाकॉग ने कहा- नए मामलों पर हमारी नजर, फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में XE वैरिएंट: इंसाकॉग ने कहा- नए मामलों पर हमारी नजर, फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं
Sat, 09 Apr 2022 05:05 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 09 Apr 2022 05:05 PM IST
सार
गुजरात में एक्सई वैरिएंट का एक मामला सामने आया है जिसकी पुष्टि गुजरात में स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की है। इसे लेकर इंसाकॉग भी सतर्क है।
विज्ञापन
गुजरात में XE वैरिएंट (file photo)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सार्स कोव-12 (Sars-CoV-2) जीनोमिक कंसोर्टियम (INSACOG) देश में एक्सई कोविड (XE COVID) वैरिएंट के मामलों पर नजर रख रहा है, जिसमें अस्पताल में भर्ती होने और गंभीरता की घटनाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। इसकी ओर से कहा गया है कि फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि जब तक वायरस को अलग करने के बाद इस सीक्वेंस को सत्यापित नहीं किया जाता है, इस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है। हमें यह जानने के लिए इंतजार करना होगा कि यह पहले से कितना अलग है।
विज्ञापन
गुजरात में एक्सई वैरिएंट का मामला
गुजरात में एक्सई वैरिएंट का एक मामला सामने आया है जिसकी पुष्टि गुजरात में स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की है। गुजरात सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण में अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने कहा कि हम महाराष्ट्र और गुजरात की सरकारों के संपर्क में हैं। जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र ने नमूने में म्यूटेशन पाया इसलिए जीनोम अनुक्रमण की आवश्यकता है जिसके बाद नमूना कोलकाता भेजा गया जहां उन्होंने नमूने को एक्सई वैरिएंट के रूप में पुष्टि की है। हमें पुष्टि मिल गई है, ”
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि संक्रमित पाए गए व्यक्ति ने महाराष्ट्र से गुजरात के बड़ौदा की यात्रा की थी। मुंबई से वडोदरा के गोत्री की यात्रा करने वाला एक 66 वर्षीय व्यक्ति एक निजी होटल में ठहरा था और उनमें कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए और टेस्ट में संक्रमित पाए गए। लेकिन वह सड़क मार्ग से वापस मुंबई चला गया। हमने तीन व्यक्तियों का कांटेक्ट ट्रेस किया है और सभी नेगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन