फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No political party issued its candidate list for Manipur assembly election

मणिपुर चुनाव: किसी पार्टी ने अब तक जारी नहीं की उम्मीदवारों की सूची

Fri, 20 Jan 2017 12:39 PM IST
रीता तिवारी/ इंफाल, अमर उजाला
रीता तिवारी/ इंफाल, अमर उजाला Updated Fri, 20 Jan 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
No political party issued its candidate list for Manipur assembly election
- फोटो : DEMO PIC

मणिपुर विधानसभा चुनावों के एलान के बावजूद अब तक राज्य में किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अपना चुनाव अभियान शुरू नहीं किया है। अब तक उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


इसकी सबसे बड़ी वजह नगा संगठन यूनाइटेड कौंसिल आफ नगालैंड (यूएनसी) की ओर से नवंबर से जारी आर्थिक नाकेबंदी और नोटबंदी रही है। यह राज्य अब भी नोटबंदी की मार से कराह रहा है। दूरदराज के इलाकों में न तो बैंकों में पर्याप्त नकदी है और न ही एटीएम में। दूसरी ओर, नाकेबंदी की वजह से जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान छूने लगी हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार पुलिस सुरक्षा में कुछ जरूरी वस्तुएं जरूर ला रही है। लेकिन वह मांग के मुकाबले बहुत कम है। नतीजतन एक ओर जहां उनकी कीमतें आसमान छू रही हैं वहीं छोटे नोटों की कमी ने कारोबार चौपट कर दिया है। एक सब्जी विक्रेता बताते हैं कि सौ रुपये या उससे छोटे नोटों की भारी किल्लत ने खरीद-फरोख्त को मुश्किल बना दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों को राजनेताओं से भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि तमाम दलों के नेता नाकेबंदी खत्म करने का प्रयास करने की बजाय चुनावी रणनीति बनाने में उलझे हैं। राज्य की मौजूदा परिस्थिति और आम लोगों की नाराजगी को ध्यान में रखते हुए किसी भी राजनीतिक दल ने अब तक न तो उम्मीदवारों की कोई सूची जारी की है और न ही चुनाव प्रचार शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed