फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No one can finish me off politically says Yediyurappa amid speculation of being sidelined in BJP

Karnataka: येदियुरप्पा ने BJP में दरकिनार किए जाने की अटकलों को किया खारिज, बोले- इस बात में कोई सच्चाई नहीं

Thu, 15 Dec 2022 06:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 15 Dec 2022 06:08 PM IST
सार

येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में सवांददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "इस बयान में कोई सच्चाई नहीं है कि मेरी उपेक्षा की जा रही है। मैं सभी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहा हूं।" 

विज्ञापन
No one can finish me off politically says Yediyurappa amid speculation of being sidelined in BJP
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : twitter.com/BSYBJP

विस्तार

भाजपा के कद्दावर नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने गुरुवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि पार्टी में उनकी उपेक्षा की जा रही है।  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि उनकी अपनी ताकत है और कोई भी उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म नहीं कर सकता। इस बीच, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी येदियुरप्पा के साथ मतभेदों की खबरों को खारिज किया। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय शहर कोप्पल के लिए रवाना होने से पहले येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में सवांददाताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, "इस बयान में कोई सच्चाई नहीं है कि मेरी उपेक्षा की जा रही है। मैं सभी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहा हूं।" कोप्पल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी एक कार्यक्रम में शिरकत की। बोम्मई भी इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन


उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि येदियुरप्पा ने पहले कोप्पल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल न होने का फैसला किया था। लेकिन गुरुवार की सुबह उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। येदियुरप्पा ने कहा, "लोगों को मुझे आमंत्रित करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होना मेरा कर्तव्य है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे जब सवाल किया गया कि क्या उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म करने का कोई प्रयास किया गया था, तो दिग्गज नेता ने कहा, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। कोई किसी की राजनीति को खत्म नहीं कर सकता। मेरी अपनी ताकत है। मैंने पार्टी को मजबूत किया है और भाजपा को लाने के लिए कड़ी मेहनत की है। पूरा राज्य यह जानता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed