{"_id":"64c24054f817968a860e3884","slug":"no-need-for-overnight-protests-congress-kharge-advises-sanjay-singh-aap-suspension-from-rajya-sabha-news-and-u-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP: तीन रात से गांधी प्रतिमा के सामने बैठे संजय सिंह अब दिन में ही देंगे धरना, खरगे की अपील के बाद लिया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AAP: तीन रात से गांधी प्रतिमा के सामने बैठे संजय सिंह अब दिन में ही देंगे धरना, खरगे की अपील के बाद लिया फैसला
Thu, 27 Jul 2023 03:30 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 27 Jul 2023 03:30 PM IST
सार
आप सांसद संजय सिंह को सोमवार को राज्यसभा में हंगामे और सभापति के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद ही उन्होंने संसद परिसर में धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
संसद में संजय सिंह के साथ मल्लिकार्जुन खरगे।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों की अपील के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने निलंबन के खिलाफ रात को धरना न देने का फैसला किया है। हालांकि, उनका यह धरना दिन में जारी रहेगा और वह सुबह 10 बजे से संसद की कार्यवाही स्थगित होने तक धरने पर बैठेंगे। गौरतलब है कि निलंबन के बाद से ही संजय सिंह लगातार चार दिन और तीन रात धरने पर बैठे।
संजय सिंह को सोमवार को राज्यसभा में हंगामे और सभापति के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। उनके धरने को लेकर आज खरगे कुछ देर धरना स्थल पर बैठे और आप सांसद से रात के समय धरना नहीं देने की अपील की।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अभी आप को लड़ना है। आदमी जिंदा रहकर ही लड़ सकता है। आप सदन की कार्यवाही आरंभ होने से पहले 10 बजे से लेकर कार्यवाही स्थगित होने तक ही धरना दें।’’ बाद में संजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘टीम ‘इंडिया’ के साथी सांसदगण कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। ‘इंडिया’ ने एक मत से तय किया है कि आंदोलन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सदन की कार्यवाही चलने तक जारी रहेगा।’’