Aviation:अब एयरपोर्ट आने-जाने की टेंशन खत्म, इस एयरलाइन कंपनी ने शुरू की नई सेवा, जानिए पूरी डिटेल
एयरलाइन कंपनी खुद को सिर्फ एक एयरलाइन कंपनी तक सीमित नहीं रखना चाहती। इसलिए वह यात्रियों के पूरे यात्रा अनुभव को आसान और सुविधाजनक बनाने पर काम कर रही है।
विस्तार
देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए 'कैब विथ इंडिगो' नाम से नई एयरपोर्ट टैक्सी सेवा शुरू की है। इस सेवा का मकसद यात्रियों को एयरपोर्ट आने-जाने के लिए भरोसेमंद, समय पर और बिना परेशानी वाला सफर उपलब्ध कराना है। कंपनी के अनुसार, यह सुविधा देशभर के सभी शहरों में उपलब्ध होगी। इसे इंडिगो ब्लूचिप लॉयल्टी प्रोग्राम से भी जोड़ा गया है। इसके तहत ग्राहक हर 100 रुपये खर्च करने पर पांच ब्लूचिप कमा सकेंगे। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिलेगा।
दरअसल, कंपनी खुद को सिर्फ एक एयरलाइन कंपनी तक सीमित नहीं रखना चाहती। इसलिए वह यात्रियों के पूरे यात्रा अनुभव को आसान और सुविधाजनक बनाने पर काम कर रही है। इस दिशा में कंपनी पहले से ही यात्रियों को 7 लाख से अधिक होटल विकल्प और चुनिंदा पर्यटन स्थलों की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही है, ताकि एक ही प्लेटफॉर्म पर यात्रा से जुड़ी कई सेवाएं मिल सकें।
अब कैब विद इंडिगो सेवा जुड़ने से कंपनी का ट्रैवल नेटवर्क और मजबूत हो गया है। यह नई सुविधा मोजो बॉक्स के जरिए संचालित की जा रही है। इसे खास तौर पर हवाई यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को एयरपोर्ट तक आने-जाने का आसान और बेहतर अनुभव देना है।
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
नई कैब विथ इंडिगो सेवा के तहत यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी का कहना है कि नई सेवा इन्हीं परेशानियों को कम करने के लिए शुरू की गई है। इसका उद्देश्य यात्रियों को घर से एयरपोर्ट और एयरपोर्ट से अपने अंतिम गंतव्य तक आसान, भरोसेमंद और बिना परेशानी वाला सफर उपलब्ध कराना है।
- सिर्फ 49 रुपये में कैब रिजर्व करने की सुविधा
- 100 फीसदी कन्फर्म राइड और तय समय पर पिकअप
- पहले से बुकिंग और पारदर्शी किराया
- सर्च प्राइसिंग नहीं, यानी मांग बढ़ने पर किराया अचानक नहीं बढ़ेगा
- पिकअप समय तक मुफ्त कैंसिलेशन की सुविधा
- फ्लाइट में देरी होने पर 30 मिनट तक मुफ्त वेटिंग का लाभ मिलेगा।
कंपनी ने बताया कि यह सेवा अब की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। यात्री अब एक ही प्लेटफॉर्म से फ्लाइट, होटल और कैब की बुकिंग कर सकेंगे। इस नई सुविधा के जरिए इंडिगो का फोकस यात्रियों को ज्यादा सुविधाजनक, भरोसेमंद और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने पर है। कंपनी अपने प्लेटफॉर्म को सिर्फ एयरलाइन सेवा तक सीमित रखने के बजाय एक ऑल-इन-वन ट्रैवल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित कर रही है।