{"_id":"5dd40bd98ebc3e5497073bee","slug":"no-more-fee-wavier-bhutan-to-levy-charges-on-indian-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूटान घूमना हो सकता है महंगा, सरकार भारतीयों से फीस वसूलने की तैयारी में ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भूटान घूमना हो सकता है महंगा, सरकार भारतीयों से फीस वसूलने की तैयारी में
Wed, 20 Nov 2019 12:01 AM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
भूटान
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीयों के लिए भूटान घूमना जल्द ही महंगा हो सकता है। भूटान की सरकार भारत, बांग्लादेश और मालदीव से भी शुल्क वसूलने की तैयारी में है। अभी तक इन देशों के पर्यटकों से किसी तरह का शुल्क नहीं वसूला जाता था।
विज्ञापन
दरअसल पर्यटकों की बढ़ती संख्या को नियंत्रण में रखने के लिए ऐसा करने की योजना बनाई जा रही है।
अखबार 'द हिंदू' की एक रिपोर्ट के अनुसार भूटानी मंत्रिमंडल अगले महीने पर्यटन नीति के मसौदे को अंतिम रूप दे देगी। इस संबंध में दिल्ली में भूटान के विदेश मंत्री तांदी दोरजी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात भी की। इस मसौदे को भूटान की पर्यटन परिषद (टीसीबी) ने तैयार किया है।
विज्ञापन
टीसीबी के महानिदेशक दोरजी धराधुल ने अखबार से बातचीत में कहा कि पिछले कुछ सालों में पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी है, जो हमारी नीति के लिए ठीक नहीं है। वर्ष 2018 में 2 लाख 74 हजार पर्यटक भूटान गए थे, इनमें से एक लाख 80 हजार भारतीय थे।
विज्ञापन
नई नीति के अनुसार अब इन पर्यटकों को सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस और परमिट फीस देनी होगी।