फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no meat no sex during pregnacy modi ministry prescripetions

मोदी सरकार की सलाह- गर्भवती महिलाएं न खाएं मीट, न सोचें गंदी बात

Tue, 13 Jun 2017 06:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Jun 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
no meat no sex during pregnacy modi ministry prescripetions
गर्भवती महिला

पीएम मोदी के मंत्रालय से गर्भवती महिलाओं के लिए एक खास तरह की सलाह आई है। इस सलाह में स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए गर्भवती महिलाओं को सेक्स करने और मीट से दूर रहने के लिए कहा गया है और इसके साथ ही उनको शुद्ध विचारों को दिमाग में रखने के लिए भी सलाह दी है , साथ में कमरे में सुंदर-सुंदर तस्वीरों को लगाने की भी नसीहत दी है।

विज्ञापन


मोदी सरकार दिन ब दिन किसी न किसी बात और कारनामे के लिए चर्चा में रहती है। लेकिन इस बार की वजह आपको हैरत में डाल सकती है। दरअसल, मंत्रालय के आयुष प्रीस्क्रिप्सन ने ये नसीहत दी है कि अगर गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ बच्चे की दरकार है तो उन्हें गर्भवती होने के दौरान सेक्स करने और मीट खाने से बचना होगा और साथ ही गंदे विचारों को भी दिमाग से निकालना होगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस सलाह में आगे कहा गया है कि गर्भवती महिलाओं को अपने निजी कमरे को सुंदर-सुंदर तस्वीरों से सजाना चाहिए। बता दें कि इस मंत्रालय के आयुष प्रीस्क्रिप्सन में हर साल 26 मिलियन बच्चे जन्म लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी साइट पर गर्भवती महिलाओं के लिए टिप्स

no meat no sex during pregnacy modi ministry prescripetions

सरकार द्वारा चलित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद् की वेबसाइट में योगा और प्राकृतिक चिकित्सा के भारतीय पारंपरिक व्यवस्था के बारे में बताया गया है जो स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

इसकी बुकलेट का नाम 'मदर एंड चाइल्ड केयर है। ये बुकलेट राज्य मंत्रालय द्वारा आयुष श्रीपद नाइक के नाम से जारी की गई थी जो कि अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस को चलाने के लिए किया गया था। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस 21 जून को मनाया जाना है।

खबर है कि नाइक से किसी भी प्रकार की कोई बात नहीं हो सकी है क्योंकि उनके मोबाइल फोन बंद है। लेकिन पिछले महीने जामनगर में मौजूद 'गर्भविज्ञान अुसंधान केंद्र' से खबर थी कि वहां जोडों से शुभअवसरों पर शुद्धीकरण के चलते गर्भधारण के लिए पैसा वसूला गया था।

सरकार की सलाह पर डॉक्टरों ने उठाया सवाल

no meat no sex during pregnacy modi ministry prescripetions

वहीं, जीवाण माला अस्पताल और अपोलो हेल्थकेयर ग्रुप के नोवा स्पेशियलिटी अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रसव चिकित्सक वरिष्ठ डॉ. मालाविक सभरवाल का कहना है कि ' ये एक अवैज्ञानिक सलाह है, उन्होंने कहा कि मीट की कमी से बच्चों में कुपोषण की समस्या पैदा होगी और शरीर में प्रोटीन और आयरन की भी कमी हो जाएगी। वहीं, सेक्स को लेकर डॉक्टर ने कहा कि यदि गर्भावस्था सामान्य स्तर पर है तो सेक्स करने में कोई बुराई नहीं है।

वहीं, इस मामले में आए कई अध्ययनों से भी ये बात सामने आई है कि बच्चें पर असर इन चीजों से नहीं बल्कि गर्भवती महिला के चिड़चिड़ेपन, तनाव और दवाब के चलते पड़ता है। डॉ सभरवाल ने आगे कहा कि गर्भवती महिला को इस दौरान खुश रहने की जरूरत है और किसी भी बेकार की सलाह से दूर रहे और परिवार को चाहिए कि वे गर्भवती महिलाओं की इच्छाओं को ध्यान में रखकर उनकी देखभाल करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed