फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No leadership change in Karnataka, BJP leaders sees conspiracy behind these rumours

कर्नाटक: 2023 तक सीएम बने रहेंगे बोम्मई, भाजपा का नेतृत्व परिवर्तन से इनकार, अटकलों को बताया साजिश

Sat, 25 Dec 2021 03:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, बेंगलुरु/हुबली  
पीटीआई, बेंगलुरु/हुबली   Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 25 Dec 2021 03:55 PM IST
सार

BJP leaders rule out leadership change in Karnataka : कर्नाटक प्रदेश भाजपा  अध्यक्ष कतील ने कहा कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक बोम्मई मुख्यमंत्री बने रहेंगे। राज्य में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
No leadership change in Karnataka, BJP leaders sees conspiracy behind these rumours
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा ने शनिवार को साफ इनकार किया। पार्टी ने इस आशय की अफवाहों को साजिश करार दिया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी व कर्नाटक प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई 2023 के विधानसभा चुनाव तक पद पर बने रहेंगे। 

विज्ञापन


कतील ने बेंगलुरु में कहा कि 2023 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव तक बोम्मई मुख्यमंत्री बने रहेंगे। राज्य में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा है। कतील ने नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा सीएम बने थे, तब उनकी विदाई की चर्चा शुरू हो गई थी, लेकिन वह दो साल तक सत्ता में रहे। 
विज्ञापन


अफवाह फैलाने में कांग्रेस का हाथ
कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बोम्मई की विदाई की खबर काल्पनिक है। मैं सोचता हूं कि यह साजिश राज्य की राजनीति में भ्रम पैदा करने और भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए रची गई।उन्होंने यह भी अफवाह फैलाने में कांग्रेस का हाथ हो सकता है। कतील ने इस बात से भी इनकार किया कि बोम्मई अपनी घुटने संबंधी बीमारी का इलाज कराने के लिए विदेश जाने वाले हैं। कतील ने कहा कि सीएम विदेश नहीं जा रहे हैं। उनकी सेहत में कोई खराबी नहीं है, सिवाय पैरों में तकलीफ के। उसका भी इलाज चल रहा है। उनका इलाज यहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बोम्मई को पहले विदेश ले जाने का सरकार की ओर से प्रस्ताव था, लेकिन विदेश यात्रा निरस्त कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोम्मई सरकार अच्छा काम कर रही: जोशी
उधर, हुबली में पत्रकारों से चर्चा में केंद्रीय कोयला व खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि वह कई बार कह चुके हैं कि बसवराज बोम्मई 2023 तक सीएम बने रहेंगे। उनके नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है और नाम कमा रही है। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का कोई मुद्दा नहीं है। 


भावुक हो गए थे बोम्मई
मुख्यमंत्री बोम्मई अगले कुछ दिनों में अपना पांच माह का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं। बीते दिनों वे राज्य के हावेरी जिले के अपने चुनाव क्षेत्र शिगगांव में भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था कि वह जानते हैं कि पद व प्रतिष्ठा हमेशा नहीं रहती। उनके इस बयान से अटकलें लगने लगी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed