फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No government has any right to interfere in Muslim law related to divorce

तलाक से जुड़े मुस्लिम कानून में दखल का किसी सरकार को अधिकार नहीं : पवार

Sun, 04 Feb 2018 04:35 AM IST
एजेंसी, औरंगाबाद
एजेंसी, औरंगाबाद Updated Sun, 04 Feb 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
No government has any right to interfere in Muslim law related to divorce
शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि तलाक से संबंधित शरीयत कानून में दखल का किसी भी सरकार को अधिकार नहीं है। यदि एक साथ तीन तलाक देने पर रोक महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा है तो यह काम मुस्लिम समुदाय के प्रभावशाली लोगों और मौलानाओं को विश्वास में लेकर किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


औरंगाबाद में पार्टी रैली में उन्होंने कहा कि इस्लाम में कुरान के जरिए तलाक की व्यवस्था है। यह एक संदेश है और किसी भी शासक को इसमें दखल नहीं देना चाहिए। हाल ही में लोकसभा ने एक साथ तीन तलाक देने पर रोक संबंधी बिल को पारित किया है लेकिन राज्यसभा से यह पारित नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


एनसीपी नेता ने एनडीए सरकार की कृषि नीतियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल की उचित कीमत नहीं मिल रही है और सरकार किसानों की आत्महत्याओं पर भी चिंतित नहीं है। सरकार ने बजट में किसानों के उत्पाद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का वादा किया है लेकिन यह कैसे होगा, यह नहीं बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed