फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No funds available for defense in budget 2019 speech by Nirmala Sitharaman

बजट 2019: रक्षा को नहीं मिला अतिरिक्त धन, वित्त मंत्री के भाषण में भी जगह नहीं

Fri, 05 Jul 2019 07:59 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 05 Jul 2019 07:59 PM IST
सार

  • निर्मला सीतारमण ने रक्षा को अंतरिम बजट में आबंटित 3.01 लाख करोड़ पर ही रखने का किया फैसला 
  • घरेलू उत्पादकों को तोहफा-रक्षा उपकरणों के आयात को बेसिक कस्टम ड्यूटी से किया मुक्त 

विज्ञापन
No funds available for defense in budget 2019 speech by Nirmala Sitharaman
बजट 2019, निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

विस्तार

मोदी 2 सरकार के पहले बजट में रक्षा क्षेत्र में कोई बढोत्तरी नहीं की गई है। इसे पिछली सरकार में एक फरवरी को पेश किए गए अंतरिम बजट के आबंटन के बराबर ही रखा गया है। अंतरिम बजट में रक्षा को 3.01 लाख करोड़ रुपया दिया गया था। ऐसा पहली बार हुआ कि देश का रक्षा बजट तीन लाख करोड़ का आंकड़ा पार किया था। जटिल दौर में रक्षा मंत्रालय का भार संभालने के बाद इस सरकार में वित्त मंत्री बनी निर्मला सीतारमण ने संसद में दिए भाषण में रक्षा बजट का अलग से कोई जिक्र नहीं किया। 

विज्ञापन


हालांकि सीतारमण ने रक्षा को सरकार की योजना का अहम हिस्सा बताते हुए एलान किया कि रक्षा उपकरणों के आयात को बेसिक कस्टम ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। इससे रक्षा क्षेत्र के घरेलू उत्पादकों को मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


2018 के बजट में रक्षा को 2.85 लाख करोड़ रुपया दिया गया था। यानि पिछले बजट के मुकाबले इस बजट में रक्षा को सिर्फ लगभग 7 फीसदी ज्यादा मिला था। रुपए के अवमूल्यण के मद्देनजर इस बढोत्तरी को नगण्य माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed