फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No evidence against Opposition leaders held by central agency in Maharashtra Jharkhand Delhi says Sanjay Raut

Maharashtra: 'केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किए विपक्षी नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं', राउत का बड़ा दावा

Fri, 21 Jun 2024 03:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 21 Jun 2024 03:02 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गलती यह है कि उन्होंने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराया था। इसलिए उन्हें झूठे मामलों में फंसाया गया है।

विज्ञापन
No evidence against Opposition leaders held by central agency in Maharashtra Jharkhand Delhi says Sanjay Raut
संजय राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि महाराष्ट्र, दिल्ली और झारखंड में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किए गए विपक्षी नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने यह टिप्पणी अदालत द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने के एक दिन बाद की। मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने अपनी गिरफ्तारी के साथ केजरीवाल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख और नवाब मलिक जैसे अन्य विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी की तरफ इशारा किया। 
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र, दिल्ली और झारखंड में केंद्रीय एजेंसियों ने जिन मंत्रियों को गिरफ्तार किया था, उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।" उन्होंने दावा किया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में खिचड़ी और कोविड-19 घोटालों में की गई गिरफ्तारियां भी राजनीतिक कारणों से की गई थीं।
विज्ञापन


संजय राउत ने अरविंद केजरीवार का बचाव करते हुए भाजपा को घेरा
राउत ने आगे कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गलती यह है कि उन्होंने 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराया था। इसलिए उन्हें झूठे मामलों में फंसाया गया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा जनादेश ने भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को इससे सबक सीख लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी गई है। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय का रुख किया। ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।


लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की, जो कि पिछले बार की तुलना में काफी कम है। हालांकि, लोकसभा की 543 सीटों में भाजपा नीत एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं, कांग्रेस इस चुनाव में 99 सीट जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed