फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No cracks in INDI bloc sanjay raut amid Congress backing TVK and DMK seeking Lok Sabha seating change

'इंडिया गठबंधन में दरार नहीं': DMK-कांग्रेस के बीच तकरार पर संजय राउत बोले- एकजुट होकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Sat, 09 May 2026 08:45 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 09 May 2026 08:45 PM IST
सार

तमिलनाडु में कांग्रेस ने डीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। वहीं, चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद कांग्रेस ने विजय की पार्टी को तत्काल समर्थन देने का एलान कर दिया। इसी के चलते डीएमके और कांग्रेस के बीच तकरार देखी जा रही है।

विज्ञापन
No cracks in INDI bloc sanjay raut amid Congress backing TVK and DMK seeking Lok Sabha seating change
संजय राउत, शिवसेना यूबीटी सांसद - फोटो : PTI

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि विपक्षी इंडिया गठबंधन में कोई दरार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा तमिलनाडु में विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को सरकार गठन के लिए समर्थन देने और इसी राज्य में विधानसभा चुनावों में द्रमुक के साथ साझेदारी में चुनाव लड़ने के बावजूद पूरा गठबंधन एकजुट है। राउत ने विश्वास व्यक्त किया कि इंडिया गठबंधन आगामी लोकसभा चुनावों में मिलकर लड़ेगा।
विज्ञापन


संजय राउत ने कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने पहली बार विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को 234-सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटों के साथ जनादेश दिया है। इस दक्षिणी राज्य के चुनाव परिणाम चार मई को घोषित किए गए थे। जब उनसे इंडिया गठबंधन में दरार के बारे में पूछा गया, तो राउत ने स्पष्ट रूप से 'नहीं' कहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या स्टालिन की वजह से थलापति को मिली 'विजय': किसने लिखी पूरी स्क्रिप्ट, पक्ष-विपक्ष का ये कैसा गठजोड़?
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के टीवीके को समर्थन देने पर क्या बोले राउत?
शिवसेना नेता ने यह भी बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीवीके का समर्थन करने का निर्णय लेने से पहले द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन से बात की थी। राउत के अनुसार, "उस जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए। सभी का रुख यह है कि एनडीए को सत्ता से दूर रखा जाए।"

इस बीच द्रमुक नेता कनिमोझी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को बदलती राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए अपने सांसदों के लिए सीटिंग व्यवस्था में बदलाव का अनुरोध करते हुए एक पत्र लिखा है। द्रमुक ने शुक्रवार को लोकसभा में अपने सांसदों के लिए सीटिंग व्यवस्था में बदलाव की मांग की थी, यह कहते हुए कि कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन समाप्त हो गया है और उनके सदस्यों के लिए कांग्रेस के सदस्यों के साथ बैठना उचित नहीं होगा।


साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव :संजय राउत
पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में कोई दरार नहीं है और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि "हम लोकसभा चुनावों के लिए एक साथ रहेंगे।" उन्होंने याद दिलाया कि द्रमुक कई वर्षों से कांग्रेस की सहयोगी रही है और इससे पहले द्रमुक भाजपा के साथ भी रह चुकी है। 

ये भी पढ़ें: केरल में कौन होगा CM?: कांग्रेस में इन नामों पर मंथन जारी, दिल्ली में खरगे के घर में चल रही हाईकमान की बैठक

राउत ने कहा, "द्रमुक का रुख उनके राजनीतिक अस्तित्व के लिए है। हम लोकसभा चुनावों के लिए एक साथ रहेंगे।" शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद ने इस बात पर जोर दिया कि गठबंधन की एकजुटता बरकरार है और भविष्य में भी बनी रहेगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed