{"_id":"589fa6464f1c1bb41f37846c","slug":"no-control-on-user-content-in-india-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजर कंटेंट पर हमारा नियंत्रण नहीं : फेसबुक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूजर कंटेंट पर हमारा नियंत्रण नहीं : फेसबुक
राजीव सिन्हा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Feb 2017 07:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक इंडिया ने कहा है कि यूजर्स द्वारा अपने पोस्ट पर डाले जाने वाले कंटेंट पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है और न ही इसको लेकर वह जवाबदेह है। सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में फेसबुक इंडिया ने कहा कि तमाम भारतीय यूजर्स रजिस्ट्रेशन करते वक्त उसकी आयरलैंड कंपनी के साथ करार करती है। जबकि फेसबुक इंडिया का मुख्यालय हैदराबाद में है। भारत में करीब 15 करोड़ फेसबुक यूजर्स हैं।
विज्ञापन
फेसबुक इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट आदि के जरिये फेसबुक सर्विस ले रहे भारत के लोगों पर उसका नियंत्रण नहीं है। उसकी भूमिका भारत में व्यवसाय चलाने तक सीमित है। कंपनी का कहना है कि उसका काम सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, तकनीकी सहायता और ऑनलाइन सपोर्ट सेवा देना है। उसका कहना है कि फेसबुक सेवा का संचालन फेसबुक इंक और फेसबुक आयरलैंड लिमिटेड के द्वारा होती है।
विज्ञापन
अमेरिका और कनाडा के बाहर के तमाम यूजर्स रजिस्ट्रेशन के वक्त फेसबुक आयरलैंड इंक से करार करते हैं। आयलैंड की कंपनी ही भारतीय यूजर्स के डेटा पर नियंत्रण रखती है। फेसबुक इंडिया ने एक एनजीओ द्वारा दाखिल याचिका पर अपनी भूमिका के बारे में सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है। इस याचिका में यौन हिंसा से संबंधित वीडियो को ब्लॉक करने की गुहार लगाई गई है। कंपनी ने कहा कि चूंकि यूजर्स द्वारा पोस्ट की जाने वाली सामग्रियों पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है और न ही इसके लिए वह जवाबदेह है, ऐसे में इस मामले में उसे प्रतिवादी बनाना उचित नहीं है।
विज्ञापन