फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   no confidence motion disscussion- Rahul Gandhi talks on PM

अविश्वास प्रस्ताव: राफेल पर राहुल गांधी के आरोपों पर रक्षा मंत्री का जवाब

Fri, 20 Jul 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jul 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
no confidence motion disscussion- Rahul Gandhi talks on PM
PM modi, Rahul Gandhi

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में राफेल डील को लेकर काफी हल्ला हुआ है। राफेल डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर जमकर हमला बोला है। इसके बाद निर्मला सीतारमण ने भी राहुल गांधी को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फ्रांस के साथ सीक्रेसी समझौता भाजपा ने नहीं बल्कि कांग्रेस की सरकार ने किया था। हम तो सिर्फ इसे आगे बढ़ा रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी ने निर्मला सीतारमण पर आरोप लगाया था कि राफेल डील पर उन्होंने पीएम मोदी के दवाब के चलते देश से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने प्लेन का सौदा करने के बाद उसकी कीमत बढ़ा दी। राहुल ने कहा जब वो फ्रांस के राष्ट्रपति से मिले तो उन्हें इस सच्चाई का पता चला। रक्षा मंत्री सीतारमण ने कहा कि उस समय तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी ने फ्रांस की सरकार के साथ सीक्रेसी अग्रीमेंट्स किया था। 
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा कि इस पूरे मामले पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा था कि अग्रीमेंट्स में साफ कहा गया है कि कुछ तकनीकी मामलों के जवाब नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने कहा था कि भारत और फ्रांस में यह डील काफी संवेदनशील है और हम व्यापारिक कारणों से जानकारी नहीं दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा था कि राफेल डील में उनकी सरकार ने 520 करोड़ रुपये प्रति प्लेन में डील की थी लेकिन मोदी सरकार ने फ्रांस जाकर जादू से हवाई जहाज की कीमत 1600 करोड़ प्रति प्लेन कर दी। उन्होंने कहा रक्षा मंत्री ने पहले तो कह दिया कि वह देश को इसके डील के दाम बताएंगी लेकिन बाद में पीएम मोदी के दवाब में उन्होंने इस डील के बारे में देश से झूठ बोल दिया। उन्होंने साफ कह दिया कि मैं यह आंकड़ा नहीं दे सकती हूं क्योंकि फ्रांस और भारत की सरकार के बीच सीक्रेसी अग्रीमेंट है।

मेरी आंख में आंख में नहीं मिला सकते पीएम मोदी- राहुल

no confidence motion disscussion- Rahul Gandhi talks on PM
राहुल गांधी

लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कई तंज कसे। राहुल गांधी ने कहा कि मैं उन्हें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) मुस्कुराते हुए देख रहा हूं... लेकिन उनकी आंखों में घबराहट है, और वह मुझसे नज़रें नहीं मिला रहे हैं... मैं समझ सकता हूं... वह मेरी आंखों में नहीं देख सकते, मैं यह जानता हूं, क्योंकि वह सच्चे नहीं रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपके लिए पप्पू हो सकता हूं लेकिन मैंन कभी नफरत नहीं फैलाई। मैं दिल से कहता हूं कि मैं प्रधानमंत्री, बीजेपी और आरएसएस का आभारी हूं कि इन्होंने मुझे कांग्रेस का मतलब समझाया। इसके लिए मैं इनको धन्यवाद देता हूं। इन्होंने मुझे हिंदू होने का मतलब सिखाया। भाषण के बाद राहुल गांधी खुद जाकर प्रधानमंत्री मोदी के गले मिले। 

राहुल गांधी ने कहा कि हर व्यक्ति देखता और समझता है कि प्रधानमंत्री की मार्केटिंग में कितना पैसा खर्च होता है। पीएम मोदी चौकीदार नहीं भागीदार हैं। बड़े कारोबारियों से PM के गहरे रिश्ते हैं। कारोबारियों को करोड़ों का फायदा मुझसे आंख नहीं मिला सकते पीएम मोदी। 

प्रधानमंत्री नर्वस हैं, इसलिए मुझसे आंख नहीं मिला रहे हैं। कहीं न कहीं हिन्दुस्तानी को मारा, दबाया या कुचला जा रहा है, हत्या के दोषियों पर मोदी सरकार के मंत्री हार डालते हैं। पीएम का फर्ज बनता है कि दिल की बात देश को बताएं। राहुल गांधी ने कहा हिन्दुस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ जब देश की महिलाओं की रक्षा नहीं हो पा रही और पीएम मोदी इस पर एक शब्द नहीं कहते हैं।

चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जुमलों से किसान और दलित सभी पीड़ित हैं। 15 लाख वाला जुमला आज कहां है हकीकत का सामना करिए, दो करोड़ युवाओं को रोजगार का क्या हुआ। मोदी की मार्केटिंग में बिजनेसमैन पैसा लगाते हैं। 

जीएसटी कांग्रेस लाई थी गुजरात सीएम ने विरोध किया था, हम एक ही जीएसटी लाना चाहते थे। मोदी सरकार ने छोटे दुकानदारों को ध्यान नहीं दिया। मोदी सरकार की बात सिर्फ बड़े बिजनेसमैन ही समझते हैं। जियो के विज्ञापन पर भी पीएम मोदी का फोटो लगा हुआ है। रोजगार के पूरे सिस्टम को ही दरकिनार कर दिया है मोदी सरकार ने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed