फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No cold wave expected, temperature to remain normal across northwest India: IMD Scientist Naresh Kumar

अब और बढ़ेगी सर्दी: 'उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिन तापमान में होगी गिरावट', मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Sun, 17 Dec 2023 08:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Dec 2023 08:29 PM IST
सार

IMD: मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में बादल छाए हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो रही है। हम उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में किसी भी मौसम परिवर्तन की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
No cold wave expected, temperature to remain normal across northwest India: IMD Scientist Naresh Kumar
सर्दी । - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिम भारत के हिमालयी क्षेत्र में मौसम परिवर्तन की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान अभी सामान्य है, जो अगले दो दिनों में एक से दो डिग्री और और पूर्वी भारत में दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है। 

विज्ञापन

'मैदानी क्षेत्र में मौसम परिवर्तन की उम्मीद नहीं'
उन्होंने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में बादल छाए हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो रही है। हम उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में किसी भी मौसम परिवर्तन की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। हम एक और पश्चिमी विक्षोभ देख रहे हैं जो 22 दिसंबर से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। लेकिन यह मुख्य रूप से हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। हालांकि, हम किसी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप तापमान सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दिल्ली में दो दिनों तक 6-7 डिग्री बना रहेगा तापमान'
डॉ. कुमार ने दावा किया कि अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर चलने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा, दिल्ली में तापमान लगभग 6.5 डिग्री दर्ज किया गया जो लगभग सामान्य के करीब है, और यह अगले दो दिनों तक 6-7 डिग्री बना रहेगा। भारत के दक्षिणी हिस्से में तापमान में बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि तमिलनाडु और दक्षिण केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और उन इलाकों में चक्रवाती हवाओं का दबाव बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed