फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No Chetan Bhagat books, FB post writing course in delhi university syllabus for now

चेतन भगत को लगा झटका, डीयू में नहीं पढ़ाई जाएंगी उनकी किताबें

Sun, 24 Sep 2017 06:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
No Chetan Bhagat books, FB post writing course in delhi university syllabus for now
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अंग्रेजी विभाग ने साहित्य पाठ्यक्रम में चेतन भगत के उपन्यास को शामिल करने और फेसबुक पोस्ट राइटिंग कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों के विरोध की वजह से इसे फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। 
विज्ञापन


शिक्षकों के विरोध के बाद विश्वविद्यालय ने इस मामले पर विचार के लिए पुनरीक्षण समिति गठित करने का फैसला किया। अगर समिति सिफारिश करती है तो प्रस्ताव को अगले शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


समिति गठित करने के लिए बुलाई गई बैठक के विवरण में कहा गया कि यह समझा जा रहा है कि पाठ्यक्रम तैयार करने और संशोधन में मनमानी की गई है। साथ ही यह बात भी प्रकाश में आया है कि विभाग ने तय परंपरा का उल्लंघन कर कुछ लेखकों और प्रकाशकों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवरण में कहा गया कि अंडरग्रेजुएट अंग्रेजी के सिलेबस में चेतन भगत के उपन्यास ‘फाइव प्वाइंट समवन’ को शामिल करने के प्रस्ताव के बाद अचानक इतने बड़े बदलाव को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इस बात को लेकर अखबारों ने जहां खबरें प्रकाशित की, वहीं इस खबर को सुनकर ट्वीटर पर हैरानी जताई जाने लगी। फेसबुक और व्हाट्स एप पर भी प्रस्ताव की जमकर आलोचना हुई।  


चेतन भगत ने अप्रैल में ट्वीटर पर इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी किताब को डीयू के पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी पुष्टि की थी कि प्रस्ताव पर च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) समिति विचार कर रही है। सीबीसीएस समिति ने फेसबुक पोस्ट राइटिंग को भी सिलेबस में शामिल करने की सिफारिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed