{"_id":"5d6556f98ebc3e013c6c9adc","slug":"no-change-in-uk-stance-on-kashmir-and-solutions-come-out-bilaterally-british-high-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर ब्रिटेन के रुख में कोई बदलाव नहीं, समाधान द्विपक्षीय तरीके से निकले :ब्रिटिश उच्चायुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीर पर ब्रिटेन के रुख में कोई बदलाव नहीं, समाधान द्विपक्षीय तरीके से निकले :ब्रिटिश उच्चायुक्त
Tue, 27 Aug 2019 10:05 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 27 Aug 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
डोमिनिक एसक्विथ (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त डोमिनिक एसक्विथ ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर पर उनके देश का रुख बदला नहीं है और कश्मीर मुद्दे का समाधान कश्मीर के लोगों की इच्छाओं का ध्यान रखते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय तरीके से निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन
एसक्विथ ने कहा कि जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने हाल ही में इस मुद्दे पर चर्चा की थी तब भी उनके देश ने यही रुख अख्तियार किया था। उन्होंने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने के भारत सरकार के फैसले की पृष्ठभूमि में यहां संवाददाताओं से यह बात कही।
विज्ञापन
एसक्विथ ने कहा, ब्रिटेन का रुख एक इंच भी नहीं बदला है। हम एक साल पहले जिस स्थिति पर कायम थे, आज भी हैं। वह यही है कि कश्मीर के सवाल को भारत सरकार और पाकिस्तान सरकार को द्विपक्षीय तरीके से हल करना होगा और कश्मीरी जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भारत सरकार ने साफ किया है कि अनुच्छेद 370 पर उसका क्या मकसद है, जिसमें कश्मीर के लोगों का और वहां का आर्थिक विकास शामिल है। हम इसका स्वागत करते हैं और वहां के विकास तथा वहां चीजें साकार होते हुए देखने की उम्मीद करते हैं।