{"_id":"5afbcbe34f1c1bd4408b59d3","slug":"no-adhar-compulsory-to-get-pention-says-central-minister-jitendra-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए आधार अनिवार्य नहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पेंशन के लिए आधार अनिवार्य नहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी
न्यूज डेस्क- अमर उजाला डॉट काम
Updated Wed, 16 May 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
jitendra singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अपनी पेंशन हासिल करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पेंशन के मामले में आधार एक अतिरिक्त सुविधा है जिसके जरिए बैंक गए बिना टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
लाखों पेशनधारियों के लिए राहत की खबर
आधार कार्ड
स्वैच्छिक एजेंसियों की स्थायी समिति की 30वीं बैठक में पेंशन को लेकर दिया गया उनका यह बयान उन लाखों पेशनधारियों के लिए राहत की खबर लाया है जो उन खबरों से परेशान थे जिनमें कहा गया था कि बैंक खाते से आधार को जोड़े बिना कई पूर्व कर्मचारियों को पेंशन हासिल करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम पेंशन 9000 रुपये कर दी गई है
aadhar for bail
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारियों को पेंशन लेने के लिए आधार को अनिवार्य नहीं किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यूनतम पेंशन 9000 रुपये कर दी गई है। ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है, जबकि प्रति माह मेडिकल भत्ता 1000 रुपये कर दिया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 48.41 लाख है जबकि पेंशनभोगियों की संख्या 61.17 लाख है।